सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIM Calcutta case Victim father denied allegations says it was nothing only accident daughter not know accused

IIM कलकत्ता मामले में नया मोड़: पीड़िता के पिता बोले- दुष्कर्म नहीं, हादसा हुआ था, बेटी आरोपी को नहीं जानती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 13 Jul 2025 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

IIM कलकत्ता में कथित दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि वह हादसे का शिकार हुई थी। पुलिस ने छात्र की गिरफ्तारी की है और कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी रखे हुए है।

IIM Calcutta case Victim father denied allegations says it was nothing only accident daughter not know accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईआईएम कलकत्ता में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना को लेकर शनिवार को छात्रा के पिता ने बयान दिया कि उनकी बेटी के साथ किसी प्रकार का दुष्कर्म नहीं हुआ है। उनका कहना है कि यह एक हादसा था और लड़की आरोपी छात्र को जानती तक नहीं है। वहीं, पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Trending Videos


छात्रा के पिता ने मीडिया को बताया कि उन्हें शुक्रवार रात 9.40 बजे बेटी का फोन आया था। बेटी ने बताया कि वह एक वाहन से गिर गई थी, जिससे उसे चोट लगी और वह बेहोश हो गई थी। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि बेटी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जो दावा कर रही है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर में लगाए गए थे गंभीर आरोप
हालांकि, पुलिस की ओर से कहा गया है कि लड़की ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि उसे काउंसलिंग के नाम पर हॉस्टल बुलाया गया था। वहां उसे नशीला पेय पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए नामित चारों हस्तियों को दी बधाई, कहा- इनके योगदान से समृद्ध होगा संसद

अदालत ने भेजा पुलिस हिरासत में
कोलकाता की अलीपुर कोर्ट में आरोपी छात्र को पेश किया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरोपी छात्र के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि आईआईएम कलकत्ता एक सुरक्षित और सीमित प्रवेश वाला परिसर है, इसलिए इस आरोप की सत्यता पर सवाल उठते हैं।

छात्रा और आरोपी के संबंधों को लेकर संशय
छात्रा के पिता के अनुसार, उनकी बेटी आरोपी छात्र को जानती भी नहीं थी। उनका कहना है कि किसी भी प्रकार का शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न नहीं हुआ, बल्कि घटना केवल एक दुर्घटना थी। यह बयान पुलिस जांच के दावे से बिल्कुल उलट है, जिससे अब मामले की दिशा बदल सकती है।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को किया मनोनीत; उज्ज्वल निकम-मीनाक्षी जैन के नाम भी शामिल

जांच जारी, पुलिस जुटा रही सबूत
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और हॉस्टल में मौजूद छात्रों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। अब देखना यह होगा कि पिता के बयान के बाद जांच किस दिशा में जाती है। इस मामले में 9 सदस्यों की एसआईटी की टीम बनाई गई है। जो मामले की पूरी जांच करेगी। इस टीम का नेतृत्व दक्षिण डिविजन के असिसटेंट कमिश्नर करेंगे। हालांकि, आरोपों से पिता के मुकर जाने के बाद से मामले में नया मोड़ आ गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed