सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in presidential polls opposition candidate meira kumar with defeat breaks 50 years record too

राष्ट्रपति चुनाव: हार के बावजूद मीरा कुमार ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड

amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 21 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
in presidential polls opposition candidate meira kumar with defeat breaks 50 years record too
- फोटो : meera kumar
विज्ञापन

राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद बड़ी जीत हासिल की, लेकिन इस मैदान में एक रिकॉर्ड विपक्ष के खाते में भी गया है। विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल, वे वो उम्मीदवार हैं, जिन्होंने अब तक के हारने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा वोट पाए हैं।

Trending Videos


मीरा कुमार ने 10.69 लाख में से 3.67 लाख वोट पाए, जबकि इससे पहले सबसे ज्यादा वोट 3.63 लाख पूर्व चीफ जस्टिस कोका सुब्बाराव ने हासिल किए थे।

जस्टिस राव को पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन ने मात दी थी, लेकिन उन्होंने हार के बावजूद रिकॉर्ड बना डाला। विपक्ष ने कोविंद की जीत के बाद बीजेपी कों उसके दाव पर घेरने की कोशिश की। बीजेपी ने कहा था कि कोविंद करीब 70 फीसदी वोट हासिल करेंगे, जबिक विपक्ष के मुताबिक उन्हें 66 फीसदी वोट ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने नए राष्ट्रपति कोविंद को जीत की बधाई दी और कहा कि ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। वोटिंग और वोटों की गिनती के दौरान मीरा कुमार ने कहा कि उन्होंने ये लड़ाई विचारधारा पर लड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed