{"_id":"674bbb21cc112d74c30e3a28","slug":"india-italy-bilateral-relations-under-leadership-of-pm-modi-and-meloni-minister-adolfo-urso-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Italy: 'रंग लाएंगे पीएम मोदी-मेलनी के प्रयास', द्विपक्षीय रिश्तों पर बोले इतालवी मंत्री एडोल्फो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Italy: 'रंग लाएंगे पीएम मोदी-मेलनी के प्रयास', द्विपक्षीय रिश्तों पर बोले इतालवी मंत्री एडोल्फो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
सार
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और इटली दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने इस योजना का एलान किया था। यह योजना रक्षा, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और कनेक्टिविटी सहित 10 अहम क्षेत्रों पर केंद्रित है।
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी व इटली की उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलनी के पांच साल की रणनीतिक कार्य योजना से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। यह बात इतावली उद्यम व मेड इन इटली मंत्री एडोल्फो उर्सो ने शनिवार को मुंबई में एक प्रदर्शनी के दौरान कही। यह प्रदर्शनी 93 साल पुराने इतालवी नौसेना के जहाज अमेरिगो वेस्पुची के देश के इंदिरा डॉक (बंदरगाह) पर पहुंचने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
जी-20 शिखर सम्मेन के दौरान एलान
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने इस योजना का एलान किया था। यह योजना रक्षा, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और कनेक्टिविटी सहित 10 अहम क्षेत्रों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को मजबूती देना व आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना है।
एडोल्फो उर्सो का तर्क
मोदी सरकार निर्मित मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म में संग बढ़ेंगे उद्योग एडोल्फो उर्सो ने कहा, इटली की कंपनी स्पार्कल का ब्लू रमन सबमरीन केबल प्रोजेक्ट मुंबई व जेनोआ को जोड़ते हुए दोनों देशों के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। उन्होंने भारत के मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार के बनाए प्लेटफॉर्म में उद्योग साथ-साथ बढ़ेंगे। इटली भारत संग तकनीकी, वैज्ञानिक व औद्योगिक साझेदारी की उम्मीद करता है।
Trending Videos