सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   India to Raise 53 New Battalions, Recruit 55,000 Central Armed Police Force Personnel

CAPF: सीमा सुरक्षा मजबूत करने 53 नई बटालियन बनेंगी, 55 हजार जवान होंगे शामिल; गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Thu, 19 Mar 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएपीएफ ने गृह मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव, 53 नई बटालियन बनाई जाएंगी। सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल में कुल 55 हजार जवानों की भर्ती होगी।

India to Raise 53 New Battalions, Recruit 55,000 Central Armed Police Force Personnel
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत से लगते विभिन्न देशों के बॉर्डर और आंतरिक सुरक्षा घेरे को मजबूती प्रदान करने के लिए 53 नई बटालियन सृजित की जाएंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ‘सीएपीएफ’ द्वारा गृह मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के आसार हैं। इससे केंद्रीय सुरक्षा बलों में 55 हजार जवानों की भर्ती होगी। सबसे अधिक जवान सीआरपीएफ को मिलेंगे।

Trending Videos


तीन वर्ष में स्वीकृत हुई बटालियन
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  सीआईएसए’ में तीन वर्ष के दौरान तीन बटालियनों के सृजन को मंजूरी दी गई है। ये बटालियन अब स्थापित हो चुकी हैं। तीन हजार से अधिक जवान सीआईएसएफ का हिस्सा बन गए हैं। भारत और चीन के बॉर्डर पर तैनात आईटीबीपी में भी सात बटालियनों के सृजन को मंजूरी दी गई है। ये बटालियन अब स्थापित हो चुकी हैं। आईटीबीपी में लगभग आठ हजार जवानों की भर्ती के अलावा एक सेक्टर मुख्यालय भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रीय बलों को मिलेंगी बटालियन
विभाग-संबंधित गृह कार्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा राज्यसभा में पेश की गई 257वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय बलों में 53 नई बटालियनों का प्रपोजल गृह मंत्रालय को भेजा गया है। सीआरपीएफ में 20 अतिरिक्त बटालियन सृजित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही सीआरपीएफ में करीब 22 हजार जवानों की भर्ती होगी।

बीएसएफ में दो अतिरिक्त सेक्टर भी बनेंगे
बीएसएफ में दो अतिरिक्त सेक्टर मुख्यालय तथा 16 बटालियन सृजित किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। सशस्त्र सीमा बल ‘एसएसबी’ में एक नए सेक्टर और 12 बटालियनों के सृजन का प्रस्ताव है। सेक्टर पर आईजी स्तर का अधिकारी बैठता है। असम राइफल में पांच बटालियन सृजित करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया है। इससे असम राइफल में पांच हजार से ज्यादा जवान शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed