सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian army tweets pictures of Mysterious Footprints of mythical beast Yeti

क्या सच में जिंदा है 'हिममानव', भारतीय सेना ने ट्वीट कीं पैरों की तस्वीरेें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 30 Apr 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army tweets pictures of Mysterious Footprints of mythical beast Yeti
हिममानव येती के पैरों की तस्वीरें - फोटो : भारतीय सेना का ट्विटर हैंडल

भारतीय सेना ने सोमवार को हिममानव की मौजूदगी के संकेत दिए हैं। ना केवल बचपन में हिममानव की कहानियां सुनाई जाती हैं बल्कि हमेशा से ही इसकी मौजूदगी को लेकर तरह-तरह के अनुमान भी लगाए जाते हैं।


loader

लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई सबूत नहीं मिले थे। अब भारतीय सेना ने खुद हिममानव 'येती' के होने के सबूत ट्वीटर पर शेयर किए हैं। हालांकि कई कहानियां ऐसी भी आई हैं कि लोगों ने हिममानव को देखा है, लेकिन उनके पास ये साबित करने के लिए सबूत नहीं होते थे। 

भारतीय सेना ने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि उनके पर्वतारोहण अभियान दल ने 9 अप्रैल को मकाबू बेस कैंप के करीब 32x15 इंच वाले रहस्यमयी हिममानव 'येती' के पैरों के निशान देखे हैं। इससे पहले यह मायावी स्नोमैन केवल मकालू-बरुन नैशनल पार्क में देखा गया था। 
 

क्या है येती?

येती दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक है, जिसकी कहानी 100 साल पुरानी बताई जाती है। जिन लोगों ने उसे देखा है, उनमें से एक बौद्ध भी हैं। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने हिममानव देखा है। वहीं शोधकर्ताओं ने येती को मनुष्य नहीं बल्कि ध्रुवीय और भूरे भालू की क्रॉस ब्रीड यानी संकर नस्ल बताया है। 

इसके अलावा कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि येती एक विशालकाय जीव है। जो इंसानों की तरह दो पैरों पर चलता है। हालांकि इसे लेकर वैज्ञानिकों में एकमत नहीं है।
 



विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed