सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Warship Trikand Arrives in Kenya 100 Rifles Handed Over Agreement Signed to Provide MRI Machine

भारतीय युद्धपोत ‘त्रिकंड’ केन्या पहुंचा: 100 राइफल व 50 हजार गोलियां सौंपी, एमआरआई मशीन देने का भी समझौता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Wed, 08 Apr 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘त्रिकंद’ मोम्बासा पहुंचा, जहां भारत ने केन्या को 100 राइफल, 50,000 गोलियां और MRI मशीन दी। इस दौरे से दोनों देशों के रक्षा सहयोग, समुद्री साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिली।

Indian Warship Trikand Arrives in Kenya 100 Rifles Handed Over Agreement Signed to Provide MRI Machine
केन्या में भारतीय युद्धपोत ‘त्रिकंड’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय नौसेना को फ्रंटलाइन गाइडेड प्रक्षेपास्त्र युद्धपोत ‘त्रिकंद’ मोम्बासा बंदरगाह पर पहुंचा है। यहां भारत ने 100 राइफल और करीब 50 हजार गोलियां केन्या को दी हैं। भारत केन्याई रक्षा बलों को एमआरआई मशीन भी मुहैया कराएगा। इसका उद्देश्य केन्या के बीच समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करना व दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देना है। 

Trending Videos

नौसेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युद्धपोत ‘त्रिकंद’ दक्षिण-पश्चिम हिन्द महासागर क्षेत्र में अपनी ऑपरेशनल तैनाती के तहत यहां आया है। यह दौरा पश्चिमी नौसैनिक कमान के कमांडर-इन-चीफ उप-नौसेनाध्यक्ष कृष्णा स्वामीनाथन की केन्या यात्रा के साथ हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पोत के मोम्बासा प्रवास के दौरान यहां कई पेशेवर, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही भारतीय दल केन्या रक्षा बलों को महत्वपूर्ण सामग्री भी सौंप रहा है। भारतीय युद्धपोत के कमांडिंग अधिकारी अगले कुछ दिनों में केन्या की सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।


इस यात्रा के दौरान भारत और केन्या के बीच उच्चस्तरीय रक्षा संवाद भी हुआ। भारत के उच्चायुक्त डॉ आदर्श स्वाइका और उप-नौसेनाध्यक्ष कृष्णा स्वामीनाथन ने केन्या के रक्षा सचिव डॉ पैट्रिक मरिरु से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों पक्षों ने सैन्य नेतृत्व के नियमित उच्चस्तरीय दौरों, संस्थागत बैठकों तथा बढ़ते रक्षा सहयोग की सराहना की। इसी दौरान, एक परियोजना के अंतर्गत केन्या रक्षा बलों को 1.5 टेस्ला क्षमता की एमआरआई मशीन प्रदान करने हेतु एक कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

मोम्बासा में ‘त्रिकंद’ पर आयोजित कार्यक्रम में उप-नौसेनाध्यक्ष कृष्णा स्वामीनाथन ने केन्या नौसेना के कमांडर मेजर जनरल पॉल ओटिएनो को 100 इंसास राइफल और 50,000 गोलियां सौंपीं। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और विश्वास को और मजबूत करता है। मोम्बासा से प्रस्थान के साथ ही युद्धपोत ‘त्रिकंद’ केन्या नौसेना के जहाजों के साथ समुद्री में महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed