IndiGo Flight Bird Hit: कोलकाता जा रहा विमान नागपुर लौटाया गया, विमान से पक्षी के टकराने की आशंका के बाद फैसला
नागपुर से कोलकाता जा रहा इंडिगो का एक विमान मंगलवार सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी से टकराने के बाद हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। इस विमान में करीब 160 से 165 यात्री मौजूद थे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान को रद्द करने का फैसला किया गया।
विस्तार
नागपुर से कोलकाता जाने वाले विमान को आपात स्थिति में वापस नागपुर लौटा दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी से टकराने के बाद विमान हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। इस विमान में करीब 160 से 165 यात्री मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उड़ान रद्द कर दी गई।
ये भी पढ़ें: Telangana High Court: पूर्व CM केसीआर और उनके मंत्री को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 अक्तूबर तक कार्रवाई पर रोक
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि 2 सितंबर को नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 812 उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी से टकरा गई। एहतियात के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया और विमान नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया।
प्रवक्ता ने कहा कि विमान के जरूरी निरीक्षण और रखरखाव की आवश्यकता के कारण, उड़ान को आज के लिए रद्द कर दिया गया है। अपने ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए, हमने उन्हें जलपान की पेशकश की। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था की और/या रद्दीकरण पर पूर्ण धन-वापसी का विकल्प दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.