दिल की सर्जरी करते नजर आए ईरानी राष्ट्रपति: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मोजतबा के इलाज में भी निभा रहे भूमिका
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लोगों की सर्जरी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ईरानी महावाणिज्य दूतावास ने जारी किया है, जिसके जरिये अमेरिका पर निशाना साधा गया है। पढ़िए रिपोर्ट-
विस्तार
ईरानी महावाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?
हैदराबाद में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही महावाणिज्य दूतावास ने लिखा, 'प्रिय अमेरिकियों, आप इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति डॉ. पेजेशकियन का नाम 'ऑनलाइन चिकित्सक निर्देशिका' में पा सकते हैं। हां, हम अलग हैं।'
Dear Americans!! you can find the name of Dr. Pezeshkian, the President of Islamic Republic of IRAN, on the list of "Online Doctor Directory", yes, we are different.
🔸Dr. Pezeshkian is a highly experienced medical specialist with over 30 years of expertise in cardiovascular… pic.twitter.com/PwnlyZEqJB — Iran In Hyderabad (@IraninHyderabad) April 27, 2026
'हार्ट सर्जन के रूप में 30 वर्षों का अनुभव'
■ ईरानी महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि पेजेशकियन एक बहुत अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञ हैं, जिन्हें हृदय शल्य चिकित्सा (हार्ट सर्जन) में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है, खासकर हृदय वाल्व मरम्मत और बच्चों की हृदय शल्य चिकित्सा में।
■ वाणिज्य दूतावास ने बताया कि पेजेशकियन ने तबरिज चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में सर्जरी के प्रोफेसर के रूप में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें: हिजबुल्ला का इस्राइल से सीधी बातचीत से इनकार; दक्षिणी लेबनान में IDF के हमले; नेतन्याहू ने क्या कहा?
युद्ध और शांति के समय पेजेशकियन की भूमिका
वीडियो में ईरानी महावाणिज्य दूतावास ने कहा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन शांति के समय हृदय सर्जरी के ऑपरेशन कक्ष में लोगों की सेवा करते हैं और युद्ध के समय, अमेरिका और इस्राइल की बमबारी के बीच वह बहादुर लोगों के साथ खड़े रहते हैं। क्या दुनिया में कोई और राष्ट्रपति ऐसा है? सभी ईरानी लोग ऐसे ही हैं- ईमानदार, एकजुट और हर परिस्थिति में समाज की सेवा करने वाले।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेजेशकियन ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के उपचार में भी भूमिका निभा रहे हैं। मोजतबा के स्वास्थ्य की जानकारी रखने वाले चार वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों ने हाल ही में कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मोजतबा मानसिक रूप से पूरी तरह तेज और सक्रिय हैं। ईरान के नेता और पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद के वरिष्ठ सलाहकार रहे अब्दुलरेजा दावरी ने उनके काम करने के तरीके के बारे में कहा, मोजतबा देश को ऐसे चला रहे हैं जैसे कि वह किसी बोर्ड के निदेशक हों। वह बोर्ड के सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर बहुत अधिक निर्भर हैं और वह सामूहिक रूप से सभी निर्णय लेते हैं। जनरल ही इस बोर्ड के सदस्य हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X