{"_id":"5c52dca8bdec22116d2d7c52","slug":"irani-described-congress-president-rahul-gandhi-as-innocence-false-congress-reversed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी ने राहुल गांधी को ‘जन्मजात झूठा’ बताया, कांग्रेस ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईरानी ने राहुल गांधी को ‘जन्मजात झूठा’ बताया, कांग्रेस ने किया पलटवार
Thu, 31 Jan 2019 06:43 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi-Smriti Irani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के साथ राहुल गांधी की मुलाकात पर उत्पन्न विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष पर तीखा हमला करते हुए भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने गुरुवार को उन्हें ‘जन्मजात झूठा’ करार दिया। उन्होंने आश्चर्य से कहा कि कहीं वह भारत के पहले झूठे नेता तो नहीं हैं। इसके बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।
विज्ञापन
वहीं, ईरानी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि ईरानी चुनावी हार की शिकार कुंठित नेता हैं, जो पिछले 15 सालों से गांधी को कोस कर राजनीतिक तौर पर प्रासंगिक बने रहने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रीमती ईरानी को अहसास होना चाहिए कि वह केवल राहुल गांधी को कोस कर 2019 का चुनाव नहीं जीत सकती हैं। राहुल गांधी को ‘भ्रष्ट जुमला पार्टी’ के दरबारी मसखरों से ईमानदारी के प्रमाणपत्र की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
परिकर ने बुधवार को गांधी पर राफेल पर झूठा बयान देकर अपनी शिष्टाचार भेंट का ‘तुच्छ राजनीतिक लाभ’ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने बातचीत के ब्योरे के बारे में कुछ नहीं कहा था और दावा किया कि भाजपा नेता भारी दबाव में हैं।
ईरानी ने फेसबुक पर लिखा कि नि:संदेह, वह (राहुल गांधी) जन्मजात झूठे हैं। राजनीतिक व्यवस्था तेजी से अहसास कर रही है कि मूलभूत राजनीतिक शिष्टाचार के आधार पर भी उनसे सामाजिक संबंध रखना खतरनाक है।
उन्होंने ‘क्या यह वह(राजवंश) जन्मजात झूठे हैं: भारत के पहले झूठे नेता’ नामक इस ब्लॉग में लिखा, कि गहरी चिंता की वजह से वह गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के घर शिष्टाचार भेंट करने गये। मनगढंत कहानी रची, जिसके तहत उन्होंने आरोप लगाया कि परिकर ने राफेल से खुद को अलग कर लिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान गांधी ने अपने और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के बीच बातचीत की मनगढंत कहानी रची जिससे फ्रांसीसी सरकार ने तत्काल इनकार किया।
ईरानी ने कहा कि इससे पहले, उन्होंने (राहुल गांधी) अपने और सुषमा स्वराज के बीच दुआ-सलाम को राजनीतिक दृष्टिकोण के वार्तालाप की मनगढंत कहानी के रुप में पेश किया था। उन्होंने अरुण जेटली के साथ भी बातचीत को लेकर ऐसी ही मनगढंत कहानी रची थी।
उन्होंने आरोप लगायाकि राहुल ने दावा किया था कि मंत्री ने उनसे कहा कि उन्हें जम्मू कश्मीर के बारे में बहुत कम पता है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या वह भारत के पहले झूठे नेता हैं। काल्पनिक राफेल से लेकर ऋणमाफी घोटाले तक वह भ्रमित कर देने वाली वार्ता में फंस गये हैं।