फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Is Devendra Fadnavis set Union Minister Raj Thackeray met CM Sanjay Raut remarked He gone to bid him farewell

क्या केंद्रीय मंत्री बनने वाले हैं फडणवीस? राज ठाकरे ने की सीएम से मुलाकात; राउत बोले 'विदाई देने गए होंगे'

Wed, 12 Aug 2026 04:56 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 12 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ‘वर्षा’ में मुलाकात कर मुंबई-गोवा हाईवे की खराब हालत, नागोठाणे पुल और शिवाजी पार्क से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, संजय राउत ने मुलाकात को सामान्य बताते हुए फडणवीस के दिल्ली जाने की अटकलों पर चुटकी ली।

विज्ञापन
Is Devendra Fadnavis set Union Minister Raj Thackeray met CM Sanjay Raut remarked He gone to bid him farewell
राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, MNS की ओर से बताया गया कि बैठक में मुख्य रूप से शिवाजी पार्क से जुड़े स्थानीय मुद्दों और मुंबई-गोवा हाईवे की खराब हालत पर चर्चा हुई। MNS के एक पदाधिकारी के मुताबिक, राज ठाकरे के निवास क्षेत्र मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क से जुड़े कुछ मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत हुई। इसके अलावा मुंबई-गोवा हाईवे का काम लंबे समय से पूरा नहीं होने और इसकी खराब हालत को लेकर भी मुख्यमंत्री के सामने बात रखी गई।

विज्ञापन


गणेश उत्सव से पहले नागोठाणे पुल को लेकर क्यों बढ़ी चिंता?
सुबह ‘वर्षा’ में मुख्यमंत्री फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकात के बाद MNS नेता संदीप देशपांडे ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि ठाकरे ने मुंबई-गोवा हाईवे पर नागोठाणे पुल की खराब हालत का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने उठाते हुए कहा कि गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में मुंबई और आसपास के इलाकों से लोग कोंकण स्थित अपने पैतृक गांवों की ओर जाते हैं। ऐसे में त्योहार से पहले हाईवे और पुल की स्थिति दुरुस्त करना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को सफर के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन


नासिक की सड़कों पर पहले भी सरकार को घेर चुके हैं राज ठाकरे
इस मुलाकात से ठीक पहले राज ठाकरे ने नासिक की सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने नासिक की खराब सड़कों को लेकर तीखी नाराजगी जताई थी। खास बात यह है कि अगले साल नासिक में कुंभ मेले का आयोजन होना है। ऐसे में शहर की सड़कों की बदहाली को लेकर ठाकरे ने राज्य सरकार के साथ-साथ BJP के नेतृत्व वाली नासिक नगर निगम की भी आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने ली चुटकी
इस बीच दोनों नेताओं की मुलाकात पर जब पत्रकारों ने विपक्षी दल शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत से सवाल किया तो उन्होंने इस मुलाकात पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ठाकरे मुख्यमंत्री से राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करने गए होंगे। उन्होंने कहा कि वे निश्चित रूप से राज्य से जुड़े मुद्दों, खासकर मुंबई-गोवा हाईवे और नासिक में सड़कों पर बने गड्ढों के बारे में बात करने गए होंगे।


ये भी पढ़ें: Rajya Sabha: राज्यसभा सांसद को 'लुंगी वाला' कहा गया, सभापति हुए नाराज; दी सांसदों को सख्त हिदायत

क्या मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा भी था?
जब संजय राउत से पूछा गया कि क्या राज ठाकरे और फडणवीस की इस मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा था, तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया। राज्यसभा सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा, 'वे (ठाकरे) शायद फडणवीस को विदाई देने गए होंगे क्योंकि वे शिक्षा मंत्री के तौर पर दिल्ली जा रहे हैं।' हालांकि, देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया था। ऐसे में राउत की यह टिप्पणी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed