फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामाजिक बधंनों को तोड़ मोहब्बत को दिया नया मुकाम, केरल की पहली ट्रांससेक्सुअल जोड़ी ने रचाई शादी

Thu, 10 May 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 10 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ishaan K Shaan and Surya become first transsexual couple of Kerala after getting married

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से दो प्रेमियों की एक अनोखी कहानी सामने आई है। इन दोनों प्रेमियों की कहानी जान आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां लिंग परिवर्तन करा चुके एक प्रेमी जोड़े ने आज समाज की सारी रुढ़ियों को तोड़कर राजधानी तिरुवनंतपुरम के मन्नम हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में शादी रचाई है।



 

Ishaan K Shaan and Surya become first transsexual couple of Kerala after getting married

विवाह करने के बाद ईशान और सूर्या केरल के पहले ट्रांससेक्सुअल कपल बन गए हैं। इस दौरान आशीर्वाद देने के लिए दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे। दोनों ने एक सामान्य सामाजिक जीवन बीताने की बात कही है। ईशान और सूर्य, दोनों तिरुवनंतपुरम के निवासी हैं। 
 

Ishaan K Shaan and Surya become first transsexual couple of Kerala after getting married
transgender couple marriage

बता दें कि ट्रांसजेंडर होने के कारण अपने परिवारों की ओर से बहिष्कृत ईशान और सूर्या ने 2014 में लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाई थी। इसमें ईशान की उम्र 32 साल और सूर्या की उम्र 31 साल है। अपना लिंग बदलवाकर पुरुष बन चुके ईशान इससे पहले ‘महिला’ थे और महिला बन चुकी सूर्या कभी ‘पुरुष’ थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan K Shaan and Surya become first transsexual couple of Kerala after getting married
transsexual couple
उल्लेखनीय है कि ईशान ने इस साल अप्रैल में टीवी एंकर सूर्या से शादी करने की घोषणा की थी। ईशान की सूर्या से मुलाकात 6 साल पहले हुई थी और तब से दोनों डेटिंग कर रहे हैं। एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार से संबंध रखने वाली सूर्या केरल में टीवी का एक फेमस चेहरा है। वहीं ईशान एक मुस्लिम परिवार से हैं।

 
विज्ञापन
Ishaan K Shaan and Surya become first transsexual couple of Kerala after getting married
transsexual couple
महिला बन चुकी सूर्या ने पिछले दिनों अपने एक बयान कहा था कि दुल्हन बनना उनका सपना रहा है। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें अपने लिंग की वजह से काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा। एक समय समाज ने हमें हाशिये पर छोड़ दिया था। लेकिन अब जाके सभी ने हमें स्वीकार करना शुरू किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed