फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी के कंधों पर बढ़ा उम्मीदों का बोझ, अब सामने से आई यह मांग

Thu, 10 May 2018 08:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly hopes ms dhoni will translate his ipl form in international cricket
ms dhoni

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी मौजूदा आईपीएल सीजन में गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 360 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा। धोनी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन साथ-साथ उन पर उम्मीदों का भार भी आ गया है। अब उनके सामने एक नई मांग आ चुकी है। जानिए किसने और क्यों उनके सामने मांग रखी है।

sourav ganguly hopes ms dhoni will translate his ipl form in international cricket
सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली  ने उम्मीद जताई है कि एमएस धोनी आईपीएल का शानदार प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को आगामी समय में विदेशी दौरों पर जाना है और ऐसे में धोनी अगर मौजूदा फॉर्म को बरकरार रखेंगे तो टीम इंडिया के लिए यह बहुत अच्छे संकेत होंगे।

sourav ganguly hopes ms dhoni will translate his ipl form in international cricket
एमएस धोनी

गांगुली ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'एमएस धोनी के फॉर्म से बहुत खुश हूं। संभवतः वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह अपनी आईपीएल की फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जारी रखेंगे।' अब यह देखना रोचक होगा कि धोनी अपने पूर्व कप्तान की मांग को पूरा कर पाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly hopes ms dhoni will translate his ipl form in international cricket
ऋषभ पंत - फोटो : ipl

वैसे इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा से गांगुली थोड़े हैरान हुए। उन्हें ऋषभ पंत का बाहर होना सही फैसला नहीं लगा। गांगुली ने कहा, 'ऋषभ पंत का बाहर होना आश्चर्यजनक लगा, लेकिन यह देखना अच्छा लगा कि चयनकर्ताओं ने एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक पर विश्वास कायम रखा।'

विज्ञापन
sourav ganguly hopes ms dhoni will translate his ipl form in international cricket
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक

धोनी ने इस साल आईपीएल में ऐसी बल्लेबाजी दिखाई है जैसे वह 2005-06 में किया करते थे। रांची के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रखी और एक बार फिर अपने आप को वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर साबित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed