{"_id":"5af3f1ae4f1c1b9f098b9285","slug":"lawyer-rajesh-srivastava-was-shot-dead-in-allahabad-manmohan-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद: मुख्य सचिव और डीजीपी के निकलते ही बदमाशों ने दिनदहाड़े वकील को मारी गोली, बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इलाहाबाद: मुख्य सचिव और डीजीपी के निकलते ही बदमाशों ने दिनदहाड़े वकील को मारी गोली, बवाल
Thu, 10 May 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 10 May 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के व्यस्ततम मनमोहन पार्क के पास बृहस्पतिवार की सुबह कचहरी जा रहे अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। हत्या के विरोध में वकीलों ने कचहरी से स्वरूपरानी अस्पताल तक कई जगह सड़क जाम कर तोड़फोड़, आगजनी शुरू कर दी। सिटी बस समेत तीन बसों को आग के हवाले कर दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय व हाईकोर्ट के वकील विरोध में हड़ताल पर चले गए।
नाराज वकीलों ने सड़क जाम कर तीन बसों को फूंका
2 of 5
घटना की सूचना पर आईजी रमित शर्मा, एसएसपी समेत पुलिस के कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिस स्थान पर वारदात हुई वहां से थोड़ी देर पहले ही मुख्य सचिव व डीजीपी का काफिला गुजरा था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग भी जलाई
3 of 5
वकील के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में एक होटल मालिक समेत दो लोगों को नामजद किया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया है। उनका कहना है कि राजेश जमीन के किसी पुराने मुकदमे में पैरवी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव व डीजीपी भी थे शहर में मौजूद
4 of 5
करछना निवासी राजेश श्रीवास्तव रामबाग स्थित अपने आवास से सुबह बाइक से कचहरी जा रहे थे। घर से ही उनकी लोकेशन ट्रेस कर रहे बदमाशों ने रास्ते में उनका पीछा करना शुरू कर दिया। सुबह 10:20 बजे नलिनी फोटोस्टेट के सामने उनको रोककर गोली मार दी। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान वकील को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय व हाईकोर्ट के वकील हड़ताल पर
5 of 5
आक्रोशित वकीलों ने तीन बसों में आग लगाने के साथ ही कचहरी के पास पीएम, सीएम और डिप्टी सीएम केशव मौर्य की होर्डिंग तोड़कर जला दी। इलाहाबाद में सरेआम वकील की हत्या से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। योगी सरकार अपराधियों के हाथ का खिलौना बन गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।