फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaitley was fond of Mont Blanc Pain and Bought first shoe from Italian company for son Rohan

मोंट ब्लैंक पेन के शौकीन थे जेटली, बेटे रोहन के लिए इतालवी कंपनी से खरीदा था पहला जूता

Mon, 26 Aug 2019 05:48 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
Jaitley was fond of Mont Blanc Pain and Bought first shoe from Italian company for son Rohan
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

राजनीति में स्थापित होने पर सामान्य कुर्ता-पाजामा और जैकेट व जाड़ों में पशमीना शॉल धारण करने से काफी पहले अरुण जेटली महंगे ब्रांड के बेहद शौकीन थे। भाजपा के सर्वाधिक भद्र और सौम्य चेहरों में से एक जेटली एक समय लंदन की बेस्पोक शर्ट और जॉन लोब के हस्तनिर्मित जूते से कम कुछ नहीं पहनते थे।

विज्ञापन


करीब पांच दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में अनुभवी नेता, चतुर अधिवक्ता या मजेदार किस्से सुनाने वाले आदि कई विशेषणों से पहचाने जाने वाले जेटली के पार्टी और पार्टी के बाहर असंख्य मित्र थे। लेकिन बहुत कम लोगों को उनके महंगे ब्रांड के शौक के बारे में पता था। पूर्व वित्त मंत्री जेटली घड़ियों, पेन, शॉल, कमीज यहां तक कि जूतों के भी काफी शौकीन थे। उनके ब्रांड में पेटेक फिलिप (घड़ियां) से लेकर मोंट ब्लैंक तक शामिल थे।
विज्ञापन


एक समय ऐसा भी था, जब अधिकांश भारतीय ओमेगा के आगे सोचते भी नहीं थे, तब जेटली पेटेक फिलिप की महंगी घड़ियां खरीदते थे। पत्रकार और लेखक कुमकुम चढ़ा की पुस्तक ‘द मेरीगोल्ड स्टोरी’ में चैप्टर ‘अरुण जेटली : द पाइड पाइपर’ में उन्होंने लिखा है कि जब मोंट ब्लैंक का लेटेस्ट पेन लॉन्च हुआ था, तो उसे खरीदने वाले जेटली पहले शख्स थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली के एक करीबी मित्र ने इस पुस्तक के हवाले से उनके ‘चमकदार जीवन से सादा जीवन में बदलाव को स्वीकार किया। कुमकुम ने लिखा है कि अरुण जेटली हालांकि बाद में अपनी पोशाक में सादगी को अपना लिया, लेकिन फिर भी ब्रांड को लेकर जागरूक रहे। उन्होंने अपने बेटे रोहन के लिए पहला जूता इटली के मशहूर ब्रांड साल्वाटर फेरागमो से खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed