फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka Election: देवेगौड़ा की बहू का दावा- JDS ने हासन सीट से उम्मीदवार बनाने का किया फैसला, एलान जल्द

Tue, 24 Jan 2023 07:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Jan 2023 07:33 PM IST
सार

भवानी रेवन्ना ने कहा, यदि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और गांवों को जानती हूं, तो आने वाले दिनों में काम करना मेरे लिए अच्छा होगा, इसलिए मैं यात्रा कर रही हूं। मैं भगवान का आशीर्वाद भी चाहती हूं।

विज्ञापन
JDS has decided to field me from Hassan constituency claims Deve Gowdas daughter in law Bhavani Revanna
एचडी कुमारस्वामी, भवानी रेवन्ना - फोटो : अमर उजाला

जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा की बहू भवानी रेवन्ना ने दावा किया है कि पार्टी नेताओं ने उन्हें आगामी कर्नाटक चुनाव में हासन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।  हालांकि, उनके बहनोई और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि  मई में होने वाले चुनाव से पहले लोगों को भेजे जाने वाले संदेश को ध्यान में रखते हुए पार्टी इस संबंध में उचित निर्णय लेगी। 

JDS has decided to field me from Hassan constituency claims Deve Gowdas daughter in law Bhavani Revanna
भवानी रेवन्ना - फोटो : फेसबुक/भवानी रेवन्ना

जल्द होगी नाम की आधिकारिक घोषणा : भवानी रेवन्ना
हासन जिला पंचायत की पूर्व सदस्य भवानी रेवन्ना कुमारस्वामी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना की पत्नी हैं। उन्होंने कहा, पिछली बार हासन एकमात्र तालुक था जो (हासन जिले से) भाजपा के पास था, इसलिए वहां कई कार्य और परियोजनाएं लंबित हैं। 90 दिनों में चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इसलिए चर्चा हुई है और जेडीएस ने मुझे हासन से उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। सोमवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नाम की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

JDS has decided to field me from Hassan constituency claims Deve Gowdas daughter in law Bhavani Revanna
जेडीएस - फोटो : सोशल मीडिया

93 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले जारी कर चुकी जेडीएस
भवानी रेवन्ना ने कहा, 'यदि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और गांवों को जानती हूं, तो आने वाले दिनों में काम करना मेरे लिए अच्छा होगा, इसलिए मैं यात्रा कर रही हूं। मैं भगवान का आशीर्वाद भी चाहती हूं।' जेडीएस विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही 93 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर चुकी है, लेकिन हासन निर्वाचन क्षेत्र के लिए अभी तक एक उम्मीदवार को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
JDS has decided to field me from Hassan constituency claims Deve Gowdas daughter in law Bhavani Revanna
एचडी कुमारस्वामी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

जेडीएस नेता कुमारस्वामी बोले- पार्टी लेगी उचित निर्णय
भवानी के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, ''उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा है। क्या इच्छा रखना गलत है? हमारी व्यवस्था में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन लोगों और संगठन को भेजे जाने वाले संदेश को ध्यान में रखते हुए, पार्टी में उचित निर्णय लिया जाएगा। इस सीट के लिए जेडीएस के अन्य उम्मीदवारों में हासन जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक दिवंगत एच एस प्रकाश के बेटे एच पी स्वरूप शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
JDS has decided to field me from Hassan constituency claims Deve Gowdas daughter in law Bhavani Revanna
एचपी स्वरूप - फोटो : सोशल मीडिया

समर्थकों के साथ गांवों का दौरा कर रहे एच पी स्वरूप
स्वरूप ने बताया कि वह जेडीएस से टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं और अपने समर्थकों के साथ गांवों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, भवानी रेवन्ना की इस घोषणा के बाद लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति है, लेकिन मैं कह रहा हूं कि टिकट को आधिकारिक रूप से घोषित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मन में देवगौड़ा और रेवन्ना के लिए बहुत सम्मान है और किसी अन्य पार्टी में जाने के विकल्प पर विचार करने का कोई सवाल ही नहीं है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed