{"_id":"699fe8bcd527e4bc420c82a2","slug":"karnataka-case-filed-against-alleged-godman-for-molesting-minor-accused-absconding-after-video-goes-viral-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में कथित बाबा पर केस दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में कथित बाबा पर केस दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्नाटक के यादगीर में एक कथित बाबा पर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बाल अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक के यादगीर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां खुद को बाबा बताने वाले एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (केएससीपीसीआर) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद संज्ञान लिया और यादगीर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से औपचारिक शिकायत की है।
क्या है पूरा मामला?
मामले में आरोपी की पहचान 25 से 26 वर्षीय मल्लिकार्जुन मुत्या के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में मल्लिकार्जुन अपनी गोद में बैठी एक छोटी बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते दिख रहे हैं। यह सब वहां मौजूद अन्य लोगों के सामने हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है।
पुलिस की कार्रवाई
शहापुर तालुक के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। गोगी पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी मल्लिकार्जुन गिरफ्तारी के डर से अपने घर से फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के इस्राइल दौरे पर कांग्रेस हमलावर: नेसट में दिए संबोधन पर घेरा, नेहरू-आइंस्टीन पत्र का दिया हवाला
बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष शशिधर कोसाम्बे ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज विचलित करने वाला है। आयोग ने पुलिस को मामले की पूरी जांच करने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
आरोपी के परिवार ने क्या कहा?
दूसरी ओर, आरोपी के परिवार ने इन आरोपों को गलत बताया है। परिवार का दावा है कि मल्लिकार्जुन बेगुनाह है और बच्ची उनकी दूर की रिश्तेदार है। उनका कहना है कि वह केवल एक बड़े भाई या पिता की तरह बच्ची को प्यार कर रहे थे। परिवार के मुताबिक, बच्ची के पिता ने ही वह वीडियो बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को स्टेटस पर लगाने के बाद कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश किया और मल्लिकार्जुन को फंसाने की साजिश रची। फिलहाल, यादगीर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके।
पहले भी आती रही हैं घटनाएं
गौरतलब है कि कर्नाटक में बाबाओं से जुड़े विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं। इसी साल जनवरी में बेंगलुरु में एक 45 वर्षीय कथित बाबा को गिरफ्तार किया गया था। उस पर मॉनिटर लिजर्ड (गोयरा) के गुप्त अंग बेचने का आरोप था। वह दावा करता था कि उसके पास जादुई शक्तियां हैं जिससे वह लोगों की समस्याओं को हल कर सकता है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन