Karnataka: उडुपी कोचीन शिपयार्ड से भारतीय नौसेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक, दो आरोप गिरफ्तार; जांच शुरू
कर्नाटक के मालपे में नौसेना के युद्धपोत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत उडुपी कोचीन शिपयार्ड के सीईओ ने की थी। बीएनएस धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मालपे में पुलिस ने भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन से जुड़ा है।
जांच की शुरुआत तब हुई जब उडुपी कोचीन शिपयार्ड के सीईओ ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मालपे पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 की धाराओं 3 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें:- CISF: हवाई अड्डों के बाद अब बंदरगाहों की सुरक्षा भी सीआईएसएफ के हवाले, जानें क्यों लिया गया यह फैसला
दो आरोपियों की गिरफ्तारी
मामले में कार्कला सबडिविजन की एएसपी हर्षा प्रियामवदा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर निवासी 29 वर्षीय रोहित और उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के ही निवासी 37 वर्षीय संत्री के रूप में हुई है।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
बता दें कि कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को तीन दिसंबर 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में अब पुलिस यह पता लगा रही है कि कितनी गोपनीय जानकारी लीक हुई और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- कर्नाटक में CM पद को लेकर फिर सियासी हलचल: BJP का दावा- सिद्धारमैया-शिवकुमार के टकराव के बीच खरगे भी मैदान में