सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka Hubballi gym trainer beaten up police says family dispute not love jihad case

लड़की से दोस्ती पर दो परिवारों में बवाल: जिम ट्रेनर को घर से उठाकर पीटा, लव जिहाद का आरोप; जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Fri, 03 Apr 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक के हुबली में एक जिम ट्रेनर की पिटाई का मामला सामने आया है। लड़की से रिश्ते को लेकर हुए इस विवाद को कुछ संगठन 'लव जिहाद' बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है और इसे दो परिवारों के बीच का विवाद बताया है।

karnataka Hubballi gym trainer beaten up police says family dispute not love jihad case
सांकेतिक फोटो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Karnataka Crime News: कर्नाटक के हुबली शहर में शुक्रवार को एक 23 वर्षीय जिम ट्रेनर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक लड़की के साथ रिश्ते को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक को कथित तौर पर अगवा किया और फिर उसके साथ मारपीट की। घायल युवक की पहचान समीर मुल्ला के रूप में हुई है। समीर का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि यह मामला दो परिवारों के बीच का आपसी झगड़ा है।
Trending Videos


हुबली के पुलिस कमिश्नर एन शशिकुमार ने बताया कि कुछ संगठन इस घटना को लव जिहाद का नाम दे रहे हैं जो गलत है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक व्यक्तिगत विवाद है। कमिश्नर के अनुसार, यह घटना सुबह 8 से 9 बजे के बीच हुई। कुछ लोग समीर के घर पहुंचे और बहस शुरू हो गई। इसके बाद समीर को अपने साथ ले गए और बाद में वह पुलिस थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि विवाद की जड़ समीर और एक लड़की के बीच का प्रेम संबंध है। लड़की के परिवार वाले समीर के घर उसे डराने-धमकाने पहुंचे थे। इसी दौरान समीर के परिवार के लोग भी लड़की के घर पहुंच गए जिससे दोनों जगहों पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस का कहना है कि समीर को सुरक्षित बचाया गया है, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर रही है।

समीर के परिवारवालों ने क्या कहा?
वहीं समीर की बहन तसीम मुल्ला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तसीम का कहना है कि करीब 7 बजे भारी संख्या में लोग उनके घर आए और समीर को जबरन उठाकर ले गए। परिवार वाले दो घंटे तक उसे ढूंढते रहे और बाद में वह घायल हालत में मिला। समीर की बहन के अनुसार समीर और वह लड़की पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। उन्होंने लव जिहाद के आरोपों को गलत बताया और कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

दूसरी तरफ लड़की की मां राजेश्वरी ने समीर के परिवार पर अलग ही आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समीर ने उनकी बेटी को सम्मोहित कर रखा है और वह उसे परेशान कर रहा था। राजेश्वरी के अनुसार उनकी बेटी और समीर के बीच कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि समीर का परिवार उनके घर पेट्रोल और हथियार लेकर आया था और उन पर हमला किया। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: कौन चुरा रहा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स?: अजीबोगरीब चोरी से पुलिस भी हैरान, CCTV में कैद हुई सनकी चोर की करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed