सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: on party workers raising slogans 'DK Shivakumar must be the CM', he says- it is their desire.

Karnataka: 'डीके शिवकुमार बने मुख्यमंत्री', कार्यकर्ताओं के नारे पर बोले डिप्टी सीएम- मुझे कोई जल्दी नहीं है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 21 Jan 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक कांग्रेस में कलह की खबरों के बीच डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए है। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहना है कि डीके शिवकुमार को सीएम बनना चाहिए, इस पर उन्होंने कहा है कि मुझे कोई जल्दी नहीं है।

Karnataka: on party workers raising slogans 'DK Shivakumar must be the CM', he says- it is their desire.
डीके शिवकुमार, डिप्टी सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के बेलगावी में पत्रकारों की तरफ से सवाल पूछे जाने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से 'डीके शिवकुमार को सीएम बनना चाहिए' के नारे लगाने के बारे में कहा कि, 'यह उनकी इच्छा है, मैं इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता। हमारी पार्टी जब चाहेगी, निर्णय लेगी। यह उन पर छोड़ दिया गया है, मुझे कोई जल्दी नहीं है'।
Trending Videos

खरगे और प्रियंका गांधी के संदेश पर बोले शिवकुमार
इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि, 'आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बहुत महत्वपूर्ण संदेश दिया है। हमारे नेता राहुल गांधी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वे नहीं आ सके। यहां भारी भीड़ थी। बापू की विचारधारा और आंबेडकर के सिद्धांतों को बचाने और संविधान की रक्षा करने का अच्छा संदेश गया है। हम बहुत खुश हैं, हमारे सभी कार्यकर्ताओं को इस संदेश पर अमल करना चाहिए'।
 
बेलगावी में भाजपा पर प्रियंका ने लगाए कई आरोप
वहीं इससे पहले बेलगावी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकताएं देश, संविधान, लोकतंत्र या उसके लोग नहीं हैं, उन्होंने कहा कि मोदी और शाह 'संविधान विरोधी' हैं क्योंकि उनकी विचारधारा इसके और देश की विविधता के खिलाफ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भाजपा केंद्र में सत्ता में आई, तो उसने एक संविधान समीक्षा समिति का गठन किया। उन्होंने आरोप लगाया, 'भाजपा संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। वे न्यायपालिका और आरटीआई अधिनियम को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए सेबी अधिनियम में संशोधन किया। उन्होंने लोकपाल विधेयक और भारत के चुनाव आयोग को कमजोर किया।' उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार अधिक हैं, क्योंकि पार्टी पीड़ितों के बजाय अपराधियों की रक्षा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed