फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार टूटा मोदी-शाह का अजेय होने का तिलिस्म, राहुल के इस 'शेर' के आगे भाजपा की हर रणनीति हुई फेल

Sun, 20 May 2018 08:47 PM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Sun, 20 May 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: PM Modi Amit shah victory performance and Rahul gandhi d k shivakumar strategy

वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद चुनाव दर चुनाव जीत कर सियासत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अजेय होने का तिलस्म कर्नाटक में टूट गया। महज दो सीट हासिल कर मेघालय में तो कांग्रेस से बहुत पीछे होने के बावजूद गोवा में सरकार बनाने का चमत्कार यह जोड़ी कर्नाटक में नहीं दुहरा पाई। वह भी तब जब पार्टी बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब थी।

Karnataka: PM Modi Amit shah victory performance and Rahul gandhi d k shivakumar strategy
दरअसल पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल, कांग्रेस के समय रहते सचेत होने, येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए ज्यादा समय न मिलने और डीके शिवकुमार की व्यूहरचना ने भाजपा की हर योजना धराशाई कर दी। 
Karnataka: PM Modi Amit shah victory performance and Rahul gandhi d k shivakumar strategy
बहुमत से महज सात सीट दूर पार्टी नतीजे आने के बाद सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त थी। जिस प्रकार कांग्रेस ने नतीजे वाले दिन अचानक जदएस को समर्थन की घोषणा की उससे पार्टी को उम्मीद थी कि इस फैसले के कारण कांग्रेस के कई विधायक नाराज होंगे। इसी बीच जब राज्यपाल ने येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया तो पार्टी पहले से भी ज्यादा निशंर्चत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka: PM Modi Amit shah victory performance and Rahul gandhi d k shivakumar strategy
मेघालय और गोवा में कांग्रेस को इस मोर्चे पर पटखनी दे चुकी पार्टी कांग्रेस की रणनीति को हलके में लिया। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के दखल से तस्वीर धीरे धीरे पलटती चली गई। मामला हाथ से जाता देख भाजपा ने विपक्ष के लिंगायत विधायकों को साधने के अलावा हर दांव आजमाया मगर उसकी एक भी रणनीति परवान नहीं चढ़ पाई। 
विज्ञापन
Karnataka: PM Modi Amit shah victory performance and Rahul gandhi d k shivakumar strategy
भाजपा की रणनीति फेल करने में दक्षिणी कर्नाटक में कांग्रेस का चेहरा माने जाने वाले डीके शिवकुमार ने अहम भूमिका निभाई। गुजरात राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों को अपने गेस्ट हाउस में रखने वाले शिवकुमार ने ही विधायकों को भाजपा के संपर्क से बचाने की रणनीति का जिम्मा संभाला। विधायक जहां जहां रुके, उसका इंतजाम भी शिवकुमार ने ही किया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed