{"_id":"6a0c3f2158f23d16bb0860e5","slug":"kerala-allegation-of-women-taken-abroad-abused-several-arrested-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में मॉडलिंग के बहाने दुष्कर्म: पुलिस ने गिरफ्तार कीं तीन महिलाएं, एसआईटी कर रही मामले की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश में मॉडलिंग के बहाने दुष्कर्म: पुलिस ने गिरफ्तार कीं तीन महिलाएं, एसआईटी कर रही मामले की जांच
पीटीआई, कोच्चि (केरल)
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 19 May 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
विदेश में नौकरी का झांसा देकर महिलाओं को शोषण के लिए ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें नौकरी और मॉडलिंग के बहाने विदेश भेजा गया, जहां उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पढ़िए रिपोर्ट-
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विदेश में महिलाओं को मॉडलिंग का मौका दिलाने के नाम पर वेश्यावृत्ति कराने के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
तीनों आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, सोमवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्य महिला को कुछ दिन पहले पीड़ितों की शिकायत के बाद पकड़ा गया था। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट या दूसरी नौकरियों के बहाने विदेश ले जाया गया, जहां उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने क्या बताया?
मामले की जानकारी देते हुए कोच्चि के पुलिस आयुक्त एस कलीराज महेश कुमार ने कहा, शुरुआत में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह आरोपियों से एक सार्वजनिक जगह पर मिली थी और फिर उसे ब्यूटी सैलून में काम दिलाने के लिए विदेश ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि विदेश पहुंचने के बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न और शोषण किया गया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। उसे दोबारा ऐसे कामों के लिए मजबूर किया गया और उसका पासपोर्ट भी छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि रैकेट में शामिल लोगों ने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया और उसका शोषण किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए एक टीम बनाई है। इस मामले में कुल पांच आरोपी हैं। इसके बाद एक और पीड़िता सामने आई, जिसने इसी तरह के आरोप लगाए। फर्क सिर्फ इतना था कि उसे विदेश में मॉडलिंग का काम दिलाने का लालच दिया गया था।
ये भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर में हेराफेरी?: बिना बिल वर्षों से निकाले जा रहे थे पैसे, अब केरल हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश
'नशीला पदार्थ देकर करते थे दुष्कर्म'
पुलिस के अनुसार, महिलाओं ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से नशीला पदार्थ दिया जाता था और फिर बेहोशी की हालत में अलग-अलग लोग उनका यौन शोषण करते थे। अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी विदेश भागने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी होने के कारण उसे मुंबई हवाई अड्डे से पकड़ लिया गया।
फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। अधिकारी ने कहा, इस तरह के और भी मामले सामने आने की संभावना है, क्योंकि दोनों पीड़िताओं के अनुसार कई और महिलाओं का भी इसी तरीके से शोषण किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िताओं को फोन पर धमकी दी गई थी कि वे पुलिस में शिकायत दर्ज न कराएं।
Trending Videos