Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Kharge stayed away from Bharat Jodo Yatras Karnataka leg party keen to stress Gandhis neutrality Sources
{"_id":"634420c3f598eb06e6761108","slug":"kharge-stayed-away-from-bharat-jodo-yatras-karnataka-leg-party-keen-to-stress-gandhis-neutrality-sources","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खड़गे का बड़ा वादा: मैं बना कांग्रेस अध्यक्ष तो पार्टी के 50 फीसदी पदों पर 50 की आयु से कम के लोग होंगे काबिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खड़गे का बड़ा वादा: मैं बना कांग्रेस अध्यक्ष तो पार्टी के 50 फीसदी पदों पर 50 की आयु से कम के लोग होंगे काबिज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 10 Oct 2022 07:10 PM IST
सार
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि यात्रा के कर्नाटक में प्रवेश करते समय खरगे ने भाग नहीं लिया क्योंकि उन्होंने पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। अगर वह इसमें शामिल होते तो सोनिया और राहुल के साथ चलने से शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद का संदेश जाता।
विज्ञापन
1 of 7
मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ अपने गृह राज्य कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने से परहेज किया है। खरगे पार्टी के शीर्ष पद के चुनाव में निष्पक्षता को दिखाना चाहते हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गांधी परिवार किसी के प्रति पक्षपाती नहीं : थरूर
2 of 7
शशि थरूर
- फोटो : ANI (File)
हालांकि, खरगे के प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर ने कहा है कि गांधी परिवार न तो उनके प्रतिद्वद्वी (खरगे) के प्रति पक्षपती था और न ही उनके प्रति। राजनीतिक हलकों में इस बात पर खूब चर्चा हो रही है कि खरगे आगामी पार्टी अध्यक्ष चुनाव में 'आधिकारिक उम्मीदवार' हैं और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त है।
कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में खरगे ने नहीं लिया भाग
3 of 7
भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी
- फोटो : एजेंसी (फाइल)
कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि यात्रा के कर्नाटक में प्रवेश करते समय खरगे ने भाग नहीं लिया क्योंकि उन्होंने पहले 17 अक्तूबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। अगर वह इसमें शामिल होते तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ चलने से यह संदेश जा सकता था कि उन्हें शीर्ष नेतृत्व का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांड्या में यात्रा में दिखे खरगे लेकिन पैदल मार्च नहीं किया
4 of 7
कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (फाइल)
- फोटो : ट्वीटर /आईएनसी
सूत्रों ने बताया अस्सी वर्षीय खरगे 6 अक्तूबर को तब कर्नाटक के मांड्या जिले में थे, जब सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया, लेकिन उन्होंने पैदल मार्च में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस की एक सार्वजनिक रैली होनी है लेकिन उसमें भी खरगे के शामिल होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
राहुल ने खारिज किया था गांधी परिवार के हाथ में रिमोट कंट्रोल का दावा
5 of 7
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित होंगे। 20 अक्तूबर से खरगे या थरूर, जो भी कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने जाते हैं, यात्रा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने इन दावों को खारिज कर दिया था कि अगला कांग्रेस अध्यक्ष उनके परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।