{"_id":"5b40a0e24f1c1b18308b4d50","slug":"know-how-travel-by-flight-is-more-cheaper-than-rajdhani-ac-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विमान में सफर करना है ट्रेन के एसी-2 से भी सस्ता, बस इतने समय पहले बुक करना होगा टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विमान में सफर करना है ट्रेन के एसी-2 से भी सस्ता, बस इतने समय पहले बुक करना होगा टिकट
Sun, 08 Jul 2018 08:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में अधिकतर लोग ये मानते हैं कि उन्हें विमान में सफर करना तो बहुत पसंद है लेकिन महंगे किराए की वजह से वह ट्रेन में सफर करने को मजबूर हैं। कई बार तो लोग दूर की यात्रा के लिए भी ट्रेन का सहारा ही लेते हैं। लेकिन क्या सच में विमान का किराया ट्रने से ज्यादा होता है? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है।
दिल्ली से यात्रा पर पड़ेगा सस्ता किराया
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रीमियम ट्रेनों और उड़ानों के किराए में अंतर लगातार कम होता जा रहा है। लेकिन ऐसा मुख्य शहरों की यात्रा तक ही सीमित है। अगर आप दिल्ली से मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद जैसे शहरों में सफर करेंगे तो इसका किराया आपको ट्रेन के एसी-2 से भी सस्ता पड़ेगा। लेकिन अगर आप इसका फायदा लेना चाहते हैं तो आपको करीब एक महीने पहले ही टिकट बुक करवाना पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं ट्रेन के मुकाबले कितना सस्ता पड़ेगा विमान का टिकट।
दिल्ली से मुंबई का किराया
3 of 7
दिल्ली से मुंबई तक के सफर के लिए राजधानी ट्रेन में एसी-1 का किराया 4,760 रुपये है, एसी-2 का किराया 3,110 रुपये है और एसी-3 का किराया है 2,245 रुपये। वहीं अगर आप विमान से सफर करना चाहते हैं तो इकोनॉमी क्लास का किराया महज 2,920 रुपये पड़ेगा। यानि इसका टिकट आपको एसी-1 और एसी-2 से भी ज्यादा सस्ता पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से कोलकाता का किराया
4 of 7
दिल्ली से कोलकाता तक के सफर के लिए राजधानी ट्रेन में एसी-1 का किराया 4,910 रुपये है, एसी-2 का किराया 3,190 रुपये है और एसी-3 का किराया है 2,300 रुपये। वहीं अगर आप विमान में सफर करना चाहते हैं तो इकोनॉमी क्लास का किराया महज 2,958 रुपये है। यानि कोलकाता तक के सफर के लिए भी आपको एसी-1 और एसी-2 के किराए से कम पैसे खर्च होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली से बंगलूरू का किराया
5 of 7
दिल्ली से बंगलूरू तक के सफर के लिए राजधानी ट्रेन में एसी-1 का किराया 6,795 रुपये है, एसी-2 का किराया 5,485 रुपये है और एसी-3 का किराया है 3,195 रुपये। वहीं अगर आप विमान में सफर करना चाहते हैं तो इकोनॉमी क्लास का किराया महज 3,417 रुपये है। यानि इसका टिकट भी आपको एसी-1 और एसी-2 से सस्ता पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।