रामनाथ कोविंद को बधाई देने उनके घर पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अनूप मिश्रा ने रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की आधिकारिक घोषणा की। रामनाथ कोविंद को कुल 702044 वोट मिले। यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार को कुल 367314 वोट मिले। रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुनाव जितने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। रामनाथ कोविंद के देश के 14वें राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविंद को बधाई देने उनके आवास पार मिलने पहुंचे। पीएम मोदी ने कोविंद से मुलाकात कर बधाई दी और उन्हें फूलों का गुलदस्ता समेत एक किताब भी भेंट की।
LIVE UPDATES:
EAM Sushma Swaraj reached #RamNathKovind's house in Delhi to congratulate him on Presidential polls victory. pic.twitter.com/ooBWnvqHxe
विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 20, 2011विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ‘कोविंद की जीत गरीबों, दलितों और हाशिये पर पड़े लोगों और उनकी आकांक्षाओं की जीत है।
रामनाथ कोविंद की बहु ने कहा 'मैं बहुत खुश हूं। वे बहुत शांत और साधारण इंसान हैं, वह सभी का ध्यान रखते हैं।
Feeling very happy. He is very simple and a quiet person. He cares for everyone: Daughter-in-law of President Elect #RamNathKovind pic.twitter.com/oQJqxGqALg
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा रामनाथ कोविंद जी की जीत भारत के राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर है, यह समाज में कमज़ोर लोगों की जीत है।
His victory marks an important milestone in political history of India.It reflects empowerment of weaker sections of society: Mehbooba Mufti pic.twitter.com/aX3IB039BG
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
दिल्ली के 10 अकबर रोड पर प्रिसीडेंट इलेक्ट रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति चुने जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।
#WATCH Live: President elect Ram Nath Kovind's felicitation in Delhi https://t.co/GHaIRoOm2h
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
वीडियो-Prime Minister Narendra Modi meets President Elect #RamNathKovind in Delhi, congratulates him on his victory pic.twitter.com/pAnH0LY7zR
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
#WATCH Prime Minister Narendra Modi, BJP President Amit Shah and Union Min Ananth Kumar felicitate President Elect #RamNathKovind in Delhi pic.twitter.com/YonlhKPtuW
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
Congratulations to Ram Nath Kovind Ji on being elected the President of India! Best wishes for a fruitful & inspiring tenure, tweets PM Modi pic.twitter.com/ZivlY9j5UO
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा कि 'मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे वोट किया और मुझे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चयनित किया था। मैं रामनाथ कोविंद जी को बधाई देती हूं और शुभकामनाएं देना चाहती हूं कि वह चुनौतीपूर्ण समय में संविधान का गरिमा को बनाए रखें।जिस विचारधारा की लड़ाई के लिए मैं आगे आई थी वह आज खत्म नहीं हुई है। आप सबने हमेशा साथ दिया है, आप सबको धन्यवाद।'
Want to make it very clear that today on 20th July 2017 my battle for ideology doesn't end, it will continue: Meira Kumar pic.twitter.com/I26aFeujCu
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
राष्ट्रपति चुने जाने पर कोविंद के लिए लगा बधाई का तातां
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रामनाथ कोविंद को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीरा कुमार को भी इतना साहस दिखाने के लिए उन्हें भी बधाई।
Congratulate the 14th President of India Ram Nath Kovind. Congratulations to Meira Kumar for the courage she has shown: Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/EfmxSpsAJu
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
प . बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
Congratulations to Ram Nath Kovind Ji, who will be our next President
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 20, 2017
वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने कोविंद को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि वह सफल राष्ट्रपति होंगे और वंचितों, गरीबों के लिए काम करेंगे।
Congratulations, hope he will be a successful president& will work for marginalised &poor ppl: Senior BJP leader MM Joshi on Ram Nath Kovind pic.twitter.com/cPE5gofsdq
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें पर फोन करके बधाई दी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं रामनाथ कोविंद जी को जीत की बधाई देता हूं, यह लोकतंत्र की जीत है।
I congratulate Ram Nath Kovind ji for his victory. It is a victory of the democracy: Union Minister Nitin Gadkari pic.twitter.com/zp9sfEeDTd
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
सुबह मतगणना की शुरूआत में ही रामनाथ कोविंद ने यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली थी। एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जीत पर भाजपा और सहयोगी दलों में जीत का जश्न शुरू हो गया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर भी आतिशबाजी और मिठाई बांटने का दौर शुरू हो गया है, जबकि कोविंद के गांव में सुबह से ही जश्न का माहौल है।
#WATCH: Returning Officer of #PresidentialElection2017, Anoop Mishra declares #RamNathKovind's name as the next President of India. pic.twitter.com/jlVy18vhtR
— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
बता दें पहले दौर की गिनती में रामनाथ कोविंद को कुल 60 हजार 683 वोट और मीरा कुमार को 22 हजार 941 वोट मिले थे। इसके बाद दोपहर दो बजे मतगणना का आंकड़ा बताया गया जिसमें रामनाथ कोविंद को कुल 4,79,585 और मीरा कुमार को 2,04,594 वोट मिले। इसके साथ ही रामनाथ कोविंद की जीत तय हो गई थी।
17 जुलाई को हुआ था मतदान, 99 फीसदी हुई थी वोटिंग
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 17 जुलाई को हुई थी, जिसमें संसद के दोनों सदनों के अलावा 31 राज्यों की विधानसभाओं में मतदान संपन्न हुआ था। जिसमें 776 सांसदों और 4,120 विधायकों को मत डालने का अधिकार था। बता दें कि निर्वाचक मंडल के कुल मतों का मूल्य 10,98,903 है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान बैलेट पेपर से हुआ था, जिसके लिए खास पेन और इंक का उपयोग किया गया। इसक बाद तमाम मतपेटियां संसद भवन परिसर में रखकर सील कर दी गई थीं। आज वहीं मतगणनना की जा रही है।
वोटों की गिनती को समझा जाए तो ज्यादा वोट हासिल करने वाला प्रेसिडेंट नहीं बन पाता, बल्कि वो उम्मीदवार जीतता है, जो सांसदों और विधायकों के वोटों का कुल आधा वेटेज या उससे ज्यादा हिस्सा हासिल कर ले।
इस तरह होता है राष्ट्रपति का चुनाव, ये है प्रक्रिया
-राष्ट्रपति चुनाव के देश के सभी विधायक और सांसद मतदान करते हैं
-चुनाव में जीत के लिए कुल 5.49 लाख मूल्य के वोटों की दरकरार होती है
-चुनाव में प्रत्येक विधायक और सांसद के मत का वेटेज निर्धारित होता है
-इसका गणित प्रत्येक राज्य की आबादी और उसके कुल विधायकों के अनुपात से निकाला जाता है
-जिसका हिसाब साल 1971 में हुई जनगणना से लगाया जाता है, जो साल 2026 तक चलेगा
-मसलन 1971 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश की आबादी 30,017,180 थी, और राज्य के कुल विधायकों की संख्या 230 है।
-अब इन विधायकों के वोटों का गणित निकालने के लिए 30,017,180 की संख्या को 230 से भाग दिया जाता है, जो संख्या आती है उसे फिर 1000 से भाग
किया जाता है, इससे जो संख्या निकलकर आती है वो उस राज्य के विधायकों के वोटों का मूल्य माना जाता है।
-इसी तरह सभी राज्यों की आबादी के हिसाब से प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों का वोट मूल्य तय कर लिया जाता है।
-सांसदों के वोटों का मूल्य निकालने के लिए देश के सभी विधायकों के कुल मूल्य से भाग कर दिया जाता है जो संख्या निकलकर आती है वो सांसद के वोट का मूल्य होता है।