सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Law Student Case: Member of National Women's Commission reached the college

Bengal: सामूहिक दुष्कर्म मामला गरमाया; NCW सदस्य का आरोप- पुलिस नहीं कर रही सहयोग, कॉलेज जाने पर अफसरों से बहस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 29 Jun 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता की विधि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार जांच के लिए ‘साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज’ पहुंचीं। उन्होंने पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि आयोग पीड़िता की सुरक्षा और शिक्षा में सहायता करेगा। उधर राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने महिला आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया।

Kolkata Law Student Case: Member of National Women's Commission reached the college
अर्चना मजूमदार - फोटो : फेसबुक/अर्चना मजूमदार
विज्ञापन

विस्तार

विधि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार रविवार को ‘साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज’ पहुंचीं। अर्चना ने दावा किया कि पुलिस उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दे सकी कि पीड़िता इस समय कहां है। उन्होंने कहा, आयोग उसके साथ खड़ा है। अर्चना ने कहा कि आयोग का काम पीड़िता की तब तक सहायता करना है, जब तक वह चाहती है। ऐसे मामलों में आयोग पीड़िता के साथ-साथ उसके माता-पिता से भी बात करता है और यह जानने की कोशिश करता है कि उन्हें क्या चाहिए, जिसमें सुरक्षा, उसकी (पीड़िता की) शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहायता आदि शामिल है। यह (आयोग द्वारा) जांच का एक हिस्सा है।
Trending Videos


पुलिस अधिकारियों से अर्चना की बहस
कॉलेज पहुंचीं अर्चना की वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ बहस भी हुई। अर्चना ने कहा, पुलिस न तो हमें पीड़ितों से मिलने दे रहे हैं, न ही अपराध स्थल देखने दे रहे हैं, न ही उन्होंने हमें कोई तस्वीर लेने दी। पुलिस नहीं चाहती कि हम पीड़ित के परिवार से मिलें।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पुलिस को पीड़िता के ठिकाने के बारे में पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kolkata Case: शादी से इनकार पर पहले पीटा फिर तीन घंटे तक की दरिंदगी; पीड़ित छात्रा बोली- मनोजीत ने मेरे...

महिला आयोग की निष्पक्षता पर सवाल

पश्चिम बंगाल में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने महिला आयोग की निष्पक्षता पर चिंता जताते हुए कहा, महिला आयोग अन्य स्थानों पर क्यों नहीं गया? क्या वहां कोई अत्याचार नहीं होता? अगर आपको जाना है, तो हर जगह जाएं। आपको मणिपुर, ओडिशा जाना चाहिए। यह एक स्वतंत्र संस्थान है। इसे स्वतंत्र होना चाहिए, लेकिन यह उस तरह से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा पर मुझे कुछ नहीं कहना है, हमारी पार्टी पहले ही इस पर टिप्पणी कर चुकी है।

Kolkata Law Student Case: Member of National Women's Commission reached the college
सुकांत मजूमदार - फोटो : एएनआई (फाइल)
पुलिस मुख्यालय से रिहा हुए केंद्रीय मंत्री मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार रविवार सुबह कोलकाता पुलिस मुख्यालय से बाहर निकले। उन्हें अन्य भाजपा नेताओं के साथ रातभर हिरासत में रखा गया था। मजूमदार ने कहा कि उन्होंने निजी मुचलके पर जमानत लेने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुबह उन्हें बिना कोई आरोप लगाए रिहा कर दिया। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल लोकतंत्र का हत्यारा बन गया है। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी अब से जमानत अस्वीकृति आंदोलन चलाएगी, जिसमें इस बात पर जोर दिया जाएगा कि आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए गए लोग पुलिस थानों से निजी मुचलके पर जमानत नहीं लेंगे और अदालत में पेश किए जाने पर जोर देंगे।

ये भी पढ़ें:-  Kolkata Gangrape Case: हिरासत में लिए गए सुकांत मजूमदार, दुष्कर्म की घटना के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

शिक्षा मंत्री ने टीएमसी पर साधा निशाना
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े गुंडे बंगाल की बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मुद्दे पर चुप हैं। उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में एक कार्यक्रम के इतर प्रधान ने कहा, पश्चिम बंगाल, जो कभी देश को रास्ता दिखाता था, अब आरजी कर चिकित्सक के दुष्कर्म व हत्या और अब साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म जैसी क्रूरताओं से पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर रहा है।

उन्होंने कहा कि  जिस राज्य में रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुष पैदा हुए, जो राज्य कभी देश को रास्ता दिखाता था, आज वहां सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े और संरक्षित गुंडों द्वारा महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की लगातार घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आरजी कर मामले में एक नागरिक पुलिस स्वयंसेवक शामिल था और इस मामले में टीएमसी से जुड़े गुंडों की प्रत्यक्ष संलिप्तता के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed