{"_id":"68bd6711f32b6c1e92085dbb","slug":"kolkata-regent-park-two-youths-harassed-a-20-year-old-girl-police-filed-an-fir-news-in-hindi-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे..केक और घिनौनी करतूत: पार्टी में चंदन ने रातभर युवती संग की दरिंदगी, सरकारी कर्मचारी दीप ने भी दिया साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बर्थडे..केक और घिनौनी करतूत: पार्टी में चंदन ने रातभर युवती संग की दरिंदगी, सरकारी कर्मचारी दीप ने भी दिया साथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 07 Sep 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना कोलकाता की है। चंदन और दीप नाम के दो युवकों ने एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम पीड़िता के जन्मदिन के मौके पर दिया। आरोपियों ने पीड़िता को खाना खाने के लिए अपने घर बुलाया और फिर....
दुष्कर्म।
विज्ञापन
विस्तार
कोलकाता में एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। शहर के रीजेंट पार्क इलाके में एक 20 साल की लड़की के साथ उसके जन्मदिन के दिन दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। ये दोनों लोग, चंदन मलिक और दीप, अब फरार हैं। पुलिस के अनुसार दीप कोई सरकारी नौकरी करता है।
Trending Videos
बता दें कि हरिदेवपुर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका जन्मदिन मनाने के बहाने चंदन उसे दीप के घर ले गया। वहां तीनों ने साथ में खाना खाया। खाना खाने के बाद जब लड़की घर जाने को तैयार हुई, तो चंदन और दीप ने उसे रोक लिया। इसके बाद जब पीड़िता ने वहां रुकने से मना किया, तो दोनों ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Thane: छह साल बाद हादसे के पीड़ितों को मिले मुआवजे के 27 लाख; 2019 में बेंगलुरु-पुणे हाईवे पर हुई थी दुर्घटना
पीड़िता ने दिखाई हिम्मत, भागकर पहुंची घर
अगले दिन, यानी शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर उसने अपने परिवार को सारी बात बताई। परिवार ने हिम्मते दिखाते हुए उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने चंदन और दीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और अब उनकी तलाश में जुट गई है।
पीडिता ने बताया कैसे हुई थी जान-पहचान?
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उसकी मुलाकात चंदन से हुई थी। चंदन ने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा पूजा कमेटी का लीडर बताया था। उसने लड़की को कमेटी में शामिल करने का वादा किया था। इसी दौरान चंदन ने उसे दीप से मिलवाया। दोनों ने मिलकर उसका भरोसा जीता और फिर इस घिनौने काम को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें:- Bihar SIR: चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राजनीतिक दलों ने दायर की हैं याचिकाएं