{"_id":"69bfbfaeb6efb847bb041efa","slug":"list-of-longest-serving-leaders-in-india-from-prime-ministers-to-chief-ministers-pm-narendra-modi-new-record-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैसे सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने मोदी: PM-CM रहते तोड़े कई रिकॉर्ड, नेहरू-इंदिरा से कहां पीछे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैसे सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने मोदी: PM-CM रहते तोड़े कई रिकॉर्ड, नेहरू-इंदिरा से कहां पीछे?
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Kirtivardhan Mishra
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देखा जाए तो यह उपलब्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दशकों तक लगातार नेतृत्व, जनसमर्थन और राजनीतिक स्थिरता की कहानी भी है। पीएम मोदी अब तक कुल 8931 दिन सरकार के मुखिया (हेड ऑफ गवर्नमेंट) के रूप में काम कर चुके हैं।
पीएम मोदी के सरकार में 27 साल पूरे।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रविवार (22 मार्च 2026) को मोदी कुल मिलाकर 8931 दिन तक अलग-अलग सरकारों के प्रमुख रह चुके हैं। यानी वे अब भारत के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन चुके हैं। अपनी इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो कि 8930 दिन तक सिक्किम में सरकार के प्रमुख रहे थे।
पीएम मोदी के लिए यह पूरी उपलब्धि सिर्फ किसी एक सरकार का नेतृत्व करते हुए नहीं आई है। बल्कि उनकी इस उपलब्धि में 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड और अब लगातार करीब 12 साल से प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड शामिल है।
Trending Videos
पीएम मोदी के लिए यह पूरी उपलब्धि सिर्फ किसी एक सरकार का नेतृत्व करते हुए नहीं आई है। बल्कि उनकी इस उपलब्धि में 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड और अब लगातार करीब 12 साल से प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आइये जानते हैं पीएम मोदी के देश और गुजरात में कुल 8931 दिन तक सरकार का प्रभार संभालने के दौरान क्या अहम पड़ाव रहे हैं? उन्होंने अपने इस पूरे राजनीतिक करियर में कौन-कौन से रिकॉर्ड स्थापित किए हैं? कौन से रिकॉर्ड अब भी उनकी पहुंच से कुछ दूर हैं? देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और देश की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी अब भी पीएम मोदी से किस मामले में आगे हैं? आइये जानते हैं...
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने रचा इतिहास: भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने, पवन चामलिंग को भी छोड़ दिया पीछे
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने रचा इतिहास: भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने, पवन चामलिंग को भी छोड़ दिया पीछे
पीएम मोदी के मुख्यमंत्री रहने से प्रधानमंत्री पद के 12 साल तक, जानें क्या रहे अहम पड़ाव?
1. गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर (2001-2014)
- नरेंद्र मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी, जब उन्होंने भूकंप के बाद की चुनौतियों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच केशुभाई पटेल की जगह ली थी।
- उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीतकर गुजरात के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाया और उनके शासन का तरीका देशभर में गुजरात मॉडल के रूप में लोकप्रिय हुआ।
2. प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धियां (2014 से अब तक)
गठबंधन की राजनीति का तीन दशक बाद अंत26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके नेतृत्व में भाजपा ने तीन दशकों में पहली बार पूर्ण बहुमत (282 सीटें) हासिल किया। इसने गठबंधन की राजनीति के युग को समाप्त कर दिया।
लगातार तीन कार्यकाल हासिल कर की नेहरू की बराबरी
2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत की। 2024 में 240 सीटों के साथ एनडीए गठबंधन ने सत्ता बरकरार रखी। जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीन कार्यकाल के लिए नियुक्त होने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री हैं।
लगातार पीएम रहने के मामले में इंदिरा का रिकॉर्ड तोड़ा
उन्होंने पिछले साल इंदिरा गांधी (4,077 दिन) को लगातार प्रधानमंत्री रहने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सितंबर 2025 में अपने तीसरे कार्यालय के दौरान वे लगातार सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। साथ ही वे पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं।
2019 में भाजपा ने 303 सीटें जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत की। 2024 में 240 सीटों के साथ एनडीए गठबंधन ने सत्ता बरकरार रखी। जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीन कार्यकाल के लिए नियुक्त होने वाले एकमात्र प्रधानमंत्री हैं।
लगातार पीएम रहने के मामले में इंदिरा का रिकॉर्ड तोड़ा
उन्होंने पिछले साल इंदिरा गांधी (4,077 दिन) को लगातार प्रधानमंत्री रहने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सितंबर 2025 में अपने तीसरे कार्यालय के दौरान वे लगातार सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। साथ ही वे पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं।
...और अब सबसे लंबे समय तक सरकारों को चलाने का रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और वह भारत में किसी भी चुनी हुई सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि उनके प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यकाल को जोड़कर आई है।ये भी पढ़ें: PM Modi: नन्हे मेहमान के साथ 'प्रधानसेवक', सोशल मीडिया पर वायरल है बच्चे के साथ पीएम मोदी की यह तस्वीर
प्रधानमंत्री के तीन कार्यकालों में अहम पड़ाव?
अर्थव्यवस्था में उछाल: पीएम मोदो के 12 साल के कार्यकाल में भारत की जीडीपी दोगुनी से अधिक होकर 4.5 ट्रिलियन डॉलर के करीब हो गई है। भारत 2014 की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।भाजपा का विस्तार: 2014 में एनडीए गठबंधन सिर्फ सात राज्यों में सत्ता में था, लेकिन 2026 तक इसका विस्तार 19 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में हो गया। इनमें 14 में तो सीधा भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है।
सोशल मीडिया पर दबदबा: वे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले शीर्ष नेताओं में से हैं। वर्तमान में एक्स पर उनके 10.6 करोड़, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से अधिक और यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, जो उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेताओं में से एक बनाता है।
कौन से रिकॉर्ड अब भी पीएम मोदी की पहुंच से कुछ दूर?
1. सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री
भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अभी भी जवाहरलाल नेहरू के नाम है, जिन्होंने 16 वर्ष और 286 दिनों तक देश की सेवा की। उनके बाद इंदिरा गांधी का स्थान आता है, जिनका अलग-अलग कार्यकालों को मिलाकर कुल समय 15 वर्ष और 350 दिनों का रहा। यानी पीएम मोदी को इन दोनों ही रिकॉर्ड्स को तोड़ने के लिए चौथे कार्यकाल तक जाना होगा, जो 2029 के बाद ही संभव है। फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी इन दोनों नेताओं से पीछे हैं और तीसरे स्थान पर हैं।2. लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री
पीएम मोदी लगातार 4319 दिन से प्रधानमंत्री पद पर हैं और उन्होंने बीते साल इंदिरा गांधी (लगातार 4,077 दिन) को लगातार पीएम रहने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, बिना किसी रुकावट के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का सर्वोच्च रिकॉर्ड अभी भी जवाहरलाल नेहरू (16 वर्ष, 286 दिन) के पास है, जिसे पार करना अभी पीएम मोदी के लिए दूर है।
3. सिर्फ 'मुख्यमंत्री' के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल समय (8,931 दिन) को मिलाकर पीएम मोदी भारत में किसी भी चुनी हुई सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं, लेकिन सिर्फ मुख्यमंत्री पद की बात करें, तो यह रिकॉर्ड अभी भी पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम, 24 वर्ष 165 दिन) और नवीन पटनायक (ओडिशा, 24 वर्ष 99 दिन) जैसे नेताओं के नाम दर्ज है। इसके मुकाबले पीएम मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल 13 साल से कुछ अधिक (या 12 वर्ष, 227 दिन) का रहा था।
अन्य वीडियो