{"_id":"5c8f0d80bdec2214586c3215","slug":"live-updates-goa-chief-minister-manohar-parirkar-dies-at-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए मनोहर परिकर, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंचतत्व में विलीन हुए मनोहर परिकर, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Mon, 18 Mar 2019 06:12 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 18 Mar 2019 06:12 PM IST
सार
- चार बार रहे थे गोवा के मुख्यमंत्री, भाजपा के लिए थे 'संकट मोचक'
- परिकर के बाद गोवा में भाजपा के सामने खड़ा हुआ कठिन संकट
- अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा हजारों लोगों का हुजूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर का सोमवार को पणजी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय से बीमार चल रहे परिकर का रविवार शाम निधन हो गया था। वह 63 साल के थे।
विज्ञापन
परिकर को अंतिम विदाई देने के लिए भाजपा के पणजी स्थित दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री पहुंचे। पीएम मोदी ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे परिकर की पत्नी का 2000 में कैंसर से निधन हो गया था।
विज्ञापन
परिकर के सबसे बड़े बेटे उत्पल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। अंतिम संस्कार से पहले परिकर के पार्थिव शरीर को पार्टी के दफ्तर ले जाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़क के किनारे मौजूद थे, जिन्होंने पुष्पवर्षा की। शव पार्टी दफ्तर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने परिकर के दोनों बेटों से मुलाकात की। माहौल गमगीन था तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अपने आंसू रोक नहीं पाईं। पूर्व रक्षा मंत्री को अंतिम विदाई देते वक्त ईरानी भावुक हो गईं।
गोवा के इस लोकप्रिय नेता का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा हजारों की संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि देने आए आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से लग रहा था। उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आम नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबी कतार लगी हुई थी।