फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in hindi

चुनावी हलचल: उम्मीदवारों पर भाजपा का मंथन, छत्तीसगढ़ में लिया बड़ा फैसला

Tue, 19 Mar 2019 10:09 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 19 Mar 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in hindi
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। चुनाव तारीखों का एलान होते ही गहमागहमी बढ़ गई है और राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। दिनभर की चुनावी हलचल:

विज्ञापन

दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--

-छत्तीसगढ़ में मौजूदा सभी 10 सांसदों के टिकट काटे जाएंगे। 

विज्ञापन



-पीएम मोदी बैठक में पहुंचे। अमित शाह ने किया स्वागत। 


-दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। अरुण जेटली, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह सहित तमाम नेता भाजपा दफ्तर पहुंचे।


-वामदलों ने पश्चिम बंगाल में 38 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 2014 में कांग्रेस की जीती सीटों पर उम्मीदवार खड़े नहीं करने का फैसला।
 


-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि पूजा का मतलब सिर्फ तिलक लगाना नहीं होता। अमित बाबू और मोदी बाबू, मेरे साथ मंत्रों का मुकाबला कर लो। देख लेते हैं कि किसको ज्यादा संस्कृत मंत्र आते हैं।"

-तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल के लिए भाकपा ने 7 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। 
 



-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर वो इस बार होली का त्योहार नहीं मनाएंगे।

-कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे सुजय विखे पाटिल भाजपा में शामिल हुए हैं।

-नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अनंतनाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार का एलान कर दिया है। जस्टिस (रिटायर्ड) हसनैन मसूदी को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। श्रीनगर से फारुक अब्दुल्ला और बारामूला से पूर्व स्पीकर अकबर लोन प्रत्याशी होंगे। लद्दाख सीट पर फैसला बुधवार को होगा।

-मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और अशोक लवासा ने सोशल मीडिया कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव को लेकर एक अहम बैठक की। बैठक में सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली सामग्री और आचार संहिता को सख्ती से लागू करवाने पर चर्चा हुई। 

-मिर्जापुर के विंध्यवासिनी देवी मंदिर में जब प्रियंका गांधी वाड्रा दर्शन के लिए पहुंचीं तो वहां मौजूद कई लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए।
 



-जनता दल सेक्युलर अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला है- मोदी महागठबंधन का मजाक उड़ाते हैं लेकिन वो खुद कई राज्यों में गठबंधन सरकार चला रहे हैं। हम ये चुनाव जीतकर भाजपा को जवाब देंगे।

-त्रिपुरा भाजपा उपाध्यक्ष सुबल भौमिक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश दास और माकपा पार्षद देबाशीष सेन ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

-केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मैं भी चौकीदार कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया, "30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस अभियान से जुड़े लोगों से चर्चा करेंगे। ये कार्यक्रम देश की 500 जगहों से एक साथ होगा।" 

-अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने लोगों से रोजगार का वादा किया लेकिन बीते 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज देश में है। रात 12 बजे पीएम ड्रामा करके जीएसटी लाते हैं।



-उत्तर प्रदेश की तीन सीटों के लिए रालोद ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। मुजफ्फरनगर से अजित सिंह, बागपत से जयंत चौधरी और मथुरा से नरेंद्र सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।

-जन सेना पार्टी के मुखिया पवन कल्याण ने कहा है कि वो आंध्र प्रदेश की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। भीमावरम और गजुवाका। 

-यूपी के भाजपा विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने बसपा अध्यक्ष मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "मायावतीजी खुद रोज फेशियल करवाती हैं, वो क्या हमारे नेता को शौकीन कहेंगी। बाल पका हुआ है और रंगीन करवाके आज भी अपने आपको मायावतीजी जवान साबित करना चाहती हैं। 60 वर्ष उम्र हो गई लेकिन सब बाल काले हैं।" 
 



-जहां भाजपा के कई नेता ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ रहे हैं, वहीं हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने एक विवादास्पद बयान दिया है। विज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जब हम नाम में चौकीदार लगाते हैं तो कांग्रेस को आपत्ति होती है, कांग्रेस नेता अपने नाम के आगे पप्पू लगा लें, हमें कोई ऐतराज नहीं होगा।

-तमिलनाडु में द्रमुक ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर द्रमुक के मुखिया, एमके स्टालिन ने बताया कि घोषणापत्र में राजीव गांधी हत्याकांड में शामिल 7 दोषियों को मानवीय आधार पर छोड़ने की मांग की गई है। 

-दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने तीन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों के साथ बैठक बुलाई है। बैठक में देवेंदर यादव, हारुन यूसुफ और राजेश लिलोठिया शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस अहम मीटिंग में आप से गठबंधन को लेकर चर्चा हो सकती है। 

-कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी ने भदोही में योगी के 2 साल पूरे होने पर कहा, "रिपोर्ट कार्ड, प्रचार, लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। मैं रोज लोगों से मिल रही हूं और मुझे यही पता चल रहा है कि छात्र हों, नौजवान हों, किसान हों, शिक्षामित्र हों, सब प्रताड़ित हैं। वो जो प्रचार करते हैं और जो होता है, उसमें बहुत फर्क है।"

-आप के साथ गठबंधन पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि गठबंधन पर राहुल गांधी को खत लिखा गया है। जहां तक मुझे पता है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेता सोचते हैं कि बीजेपी को हराना पार्टी की तत्काल जिम्मेदारी है। ज्यादातर नेताओं का मानना है कि कांग्रेस को आप के साथ गठबंधन करना चाहिए। 
   

-आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव पर बड़ा आरोप लगाया है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि के चंद्रशेखर राव आपराधिक राजनीति कर रहे हैं। वह कांग्रेस और टीडीपी के विधायकों को अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं। नायडू ने कहा कि बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्र प्रदेश में लाखों मतदाताओं के नेम वोटर लिस्ट से कटवा दिए। 
 



-गोवा के विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सावंत ने रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण की। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।




-कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 56 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से ओपी शर्मा का टिकट काटकर हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया है। वहीं गाजियाबाद से कांग्रेस ने डॉली शर्मा पर भरोसा जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed