फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Fact Check of Hema Malini viral photo on social media

क्या हेमा मालिनी चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर में बैठकर खेतों में जाती हैं?

Tue, 09 Apr 2019 03:43 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 09 Apr 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Fact Check of Hema Malini viral photo on social media
अमर उजाला पड़ताल

हेमा मालिनी इन दिनों चुनाव प्रचार के अपने अनूठे अंदाज के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हेमा मालिनी आज कल कभी गेहूं के खेतों में हंसिया के साथ नजर आती हैं तो कभी खेतों में ट्रैक्टर चलाती हुई दिखती हैं। प्रचार के दौरान खेतों में हेमा की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें से ज्यादातर तस्वीरें तो सही हैं, चुनावी मौसम में कुछ पुरानी तस्वीरों को छेड़छाड़ करने के बाद लोगों के बीच रखा जा रहा है।

विज्ञापन




हेमा मालिनी की ऊपर दी गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक तरफ हेमा हेलीकॉप्टर से उतरती दिख रही हैं, और दूसरी तरफ वो खेतों में फसल काट रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक मैसेज भी शेयर किया जा रहा है जिसमें लिखा है कि हेमा मालिनी हेलीकॉप्टर पर बैठ कर खेतों में प्रचार करने के लिए जाती हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कई लोग उन्हें ‘हेलीकॉप्टर फार्मर’ कहकर तंज कस रहे हैं। फेसबुक के एक पेज पर यह तस्वीर अपलोड होने के बाद करीब एक हजार बार शेयर हो चुकी है और ऐसे ही ट्विटर पर भी शेयर हो रही है।  

विज्ञापन

क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल? 

इस वायरल तस्वीर पर अमर उजाला की पड़ताल कहती है कि इस तस्वीर को गलत इरादे से छेड़-छाड़ कर के गलत संदेश के साथ वायरल किया जा रहा है। इसमें यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी फर्जी लोकप्रियता बटोरने के लिए खेतों में जाकर लोगों से मिलने की तस्वीरें साझा करती हैं, जबकि वो किसानों के बीच भी रिहायशी ठाठ में हेलीकॉप्टर से जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल मैसेज की दोनो ही तस्वीरों में हेमा मालिनी एक ही रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं, और लोगों के बीच इसी कारण गलतफहमी पैदा हो रही है, जबकि सच यह है कि दोनो तस्वीर अलग-अलग समय की है।

पहली तस्वीर जिसमें हेमा मालिनी खेतों में फसल काटती दिख रही हैं वह 2014 के लोकसभा चुनाव की है, जब उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में किसानों के साथ मिलकर फसल काटी थी। पूरी रिपोर्ट अमर उजाला डॉट कॉम की 10 अप्रैल, 2014 की रिपोर्ट में देखी जा सकती है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट




वहीं, दूसरी तस्वीर जिसमें हेमा हेलीकॉप्टर से उतर रही हैं, वो 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय की है। इसे हेमा ने उस समय अपने ट्विटर हैंडल से पटना चुनाव प्रचार का जिक्र करते हुए शेयर भी किया था। अब 2019 के आम चुनावों के दौरान इन्हीं तस्वीरों को एक साथ जोड़कर वायरल किया जा रहा है। 

साफ है कि वायरल की जा रही तस्वीर में छेड़छाड़ की गई है और इसे गलत इरादे से शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed