लोकसभा चुनाव 2019 : आज जारी हो सकते हैं भाजपा के 100 उम्मीदवारों के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। चुनाव तारीखों का एलान होते ही गहमागहमी बढ़ गई है और राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। दिनभर की चुनावी हलचल:
दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को अपने लगभग सौ उम्मीदवारों के नाम जारी कर सकती है। लिस्ट दो बार में जारी हो सकती है। पहली लिस्ट सुबह के समय जारी की जा सकती है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहले चरण के उम्मीदवार शामिल होंगे। इस चरण के लिए सोमवार से ही नामांकन शुरू हो चुका है। जबकि दूसरी लिस्ट शाम के समय जारी की जा सकती है। इसमें पूरे देश की प्रमुख सीटें शामिल हो सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
-भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी: उन्होंने (प्रियंका गांधी वाड्रा) कहा है कि प्रयागराज की जनता अच्छी तरह समझती है कि देश संकट में है या पार्टी संकट में है। परिवार संकट में है या भाई संकट में है, पति संकट में है या संपत्ति संकट में।
Sudhanshu Trivedi, BJP: Unhone (Priyanka Gandhi Vadra) kaha hai ki desh sankat main hai, Prayagraj ki janta achi tarah smjhti hai ki desh sankat main hai ya party sankat main hai, parivaar sankat main hai,ya bhai sankat main hai, pati sankat main hai, ya sampatti sankat main hai pic.twitter.com/CZs5eE9MwI
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019
-प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, सपा-बसपा कांग्रेस के समर्थन के बिना भाजपा को हराने में सक्षम हैं। हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं, हमें किसी से समस्या नहीं है। हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। उनका लक्ष्य भी भाजपा को हराना है।
Priyanka Gandhi Vadra on BSP-SP saying they're capable of defeating BJP without Congress' support: We're fighting the elections alone, we have no issues with anyone, don't want to disturb anyone, our goal is to defeat BJP, their goal also is to defeat BJP. pic.twitter.com/jjvfLuHAHN
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019
-दिल्ली भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की शिकायत की। भाजपा ने कहा कि खेड़ा ने टीवी चैनल पर बहस के दौरान पीएम मोदी के लिए गलत शब्द कहे।
-भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार शाम 5.30 बजे होगी। माना जा रहा है कि बैठक के बाद 180 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।
-नवादा (बिहार) सीट को लेकर केंद्र मंत्री गिरिराज सिंह की नाराजगी की खबरों पर लोजपा के सांसद चिराग पासवान ने कहा, हमें मीडिया के जरिए उनकी नाराजगी की खबरें मिली हैं। मैं उन्हें फोन करके इस बारे में पूछुंगा। मैं इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करूंगा।
Chirag Paswan, LJP on reports that Union Minister Giriraj Singh is upset over Nawada (Bihar) seat: We have good relations with him. I got to know through media that he is little upset. I will call him & ask him if it is so. And if he is, I will try to resolve the issue. pic.twitter.com/7eLjCoRAUV
— ANI (@ANI) March 18, 2019
-प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के मैं भी चौकीदार अभियान पर तंज किया। उन्होंने कहा, "उनकी मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे एक किसान भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने चौकीदार खुद होते हैं।"
-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी जहां से कहेंगे वो चुनाव लड़ने को तैयार हैं। दिग्विजय ने कमलनाथ के आग्रह पर आभार प्रकट किया। उन्होंने इशारों में राजगढ़ सीट के लिए अपनी पसंद भी जाहिर की।
-ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल अध्यक्ष नवीन पटनायक ने 21 में से 9 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसके अलावा 54 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। खुद सीएम पटनायक हिंजली और बीजेपुर विधानसभा क्षेत्रों से लड़ेंगे। ओडिशा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं।
-चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान की अधिसूचना जारी की। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।
-कर्नाटक के कलबुर्गी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हमने वादा किया था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे। हमने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और कर्नाटक में कर्ज माफ किया। हम जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं।
-बिहार की नवादा सीट लोजपा के खाते में जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। इस चुप्पी तोड़ने में नाराजगी के सुर भी छिपे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष कुछ कह सकते हैं क्योंकि वो अंतिम पल तक कहते रहे कि आप जहां से चाहोगे वहां से चुनाव लड़ सकोगे। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोल सकता लेकिन मैंने इतना जरूर कहा था कि अगर मैं लड़ूंगा तो नवादा से ही लड़ूंगा।
-समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट- उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और आरएलडी का गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है। कांग्रेस पार्टी किसी तरह का भ्रम पैदा न पैदा करे!
उत्तर प्रदेश में एस॰पी॰, बी॰एस॰पी॰ और आर॰एल॰डी॰ का गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है। कांग्रेस पार्टी किसी तरह का कन्फ़्यूज़न ना पैदा करे! https://t.co/ekKcIlbc50
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 18, 2019
अखिलेश का ये ट्वीट मायावती के ट्वीट के समर्थन में आया है जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे तो पूरी 80 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। रविवार को राज बब्बर ने सपा-बसपा-रालोद के लिए 7 सीटें छोड़ने की पेशकश की थी।
-कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी रैली के लिए पहुंचे कलबुर्गी। मनोहर परिकर को दी श्रद्धांजलि।
-कर्नाटक कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख उन्हें राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया। कलबुर्गी की रैली से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने राहुल को पत्र लिखकर कहा कि उनके कर्नाटक से मैदान में उतरने से दक्षिण भारत में पार्टी का दर्जा बढ़ेगा। राव ने कहा, आपको आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित कर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति को गर्व है। उन्होंने कहा कि परेशानी के समय में हमारा राज्य हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है। भारत में मौजूदा स्थिति यह है कि आगामी चुनाव में हमारी पार्टी मजबूत बनकर उभरेगी।
-कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पणजी में राज्यपाल मृदुला सिन्हा से की मुलाकात।
#Goa: Congress delegation meets Governor Mridula Sinha in Panaji. pic.twitter.com/pjQhHcwHxx
— ANI (@ANI) March 18, 2019
- तेलंगाना की हैदराबाद सीट से एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नामांकन दाखिल किया।
Telangana: AIMIM president Asaduddin Owaisi files his nomination from Hyderabad parliamentary constituency. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/mUB18QNOV8
— ANI (@ANI) March 18, 2019
-दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ की अपील स्वीकारी, कहा- कमलनाथ जी का धन्यवाद करता हूं कि जिन्होंने कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने लायक समझा।
धन्यवाद कमल नाथ जी को जिन्होंने मप्र में कॉंग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूँ।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 18, 2019
-कर्नाटक के पूर्व कांग्रेस नेता एमएच अंबरीश की पत्नी सुमनलता अंबरीश ने कहा है कि वो मांड्या सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
-वाराणसी के प्रयागराज से वाराणसी के अस्सी घाट तक की प्रियंका गांधी वाड्रा की तीन दिन तक चलने वाली गंगा यात्रा शुरू।
Prayagraj: Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra begins 3-day long 'Ganga-yatra' from Manaiya ghat to Assi Ghat in Varanasi. pic.twitter.com/IY5Dkek6Jc
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019
-एमडीएमके अध्यक्ष वाइको ने चेन्नई में कहा कि डीएमके की अगुवाई में गठबंधन तमिलनाडु और पुड्डुचेरी की सभी 40 सीटों पर कब्जा कर लेगा।
-मायावती ने गठबंधन को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। मायावती ने ट्वीट किया, "बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है। हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आयेदिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आयें।"
-"कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहाँ की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े आर्थात हमारा यहाँ बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाये।"
कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहाँ की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े आर्थात हमारा यहाँ बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाये।
— Mayawati (@Mayawati) March 18, 2019
-सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। कांग्रेस ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
-मनोहर परिकर का पार्थिव शरीर गोवा के भाजपा ऑफिस पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी ऑफिस पहुंच गए हैं।
-प्रियंका गांधी ने संगम घाट पर पूजा कर गंगाजल ग्रहण किया है। अब वो संगम में स्नान कर गंगा यात्रा की शुरूआत करेंगी।
-प्रियंका गांधी हनुमान मंदिर पहुंच गई हैं। हनुमानजी का आशीर्वाद लेकर वो बोट यात्रा पर निकलेंगी।
-जन सेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्नीदवारों की सूचि जारी कर दी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 4 और तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के लिए 1 उम्मीदवार की सूची जारी की है।
Jana Sena Party has released a list of 32 candidates for assembly elections and 4 candidates for Lok Sabha elections in Andhra Pradesh, and 1 candidate for Lok Sabha elections in Telangana.
— ANI (@ANI) March 18, 2019
-हैदराबाद में कांग्रेस नेता कृष्णक ने पार्टी के झंडे और अन्य चुनाव प्रचार सामग्री में आग लगा को आग लगाने के बाद इस्तीफा दे दिया। कृष्णक ने कहा कि मैं निराश हूं कि टीपीसीसी अध्यक्ष यूके रेड्डी ने मेरे काम को मान्यता नहीं दी इसीलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब मैं केटी रामाराव की उपस्थिति में टीआरएस में शामिल होने जा रहा हूं।
Hyderabad: Congress leader Krishank sets party flags & other election campaign material on fire; says, "I resigned from Congress party as I was disappointed by TPCC president UK Reddy for not recognizing my work. I will join TRS in presence of KT Rama Rao in Telangana"(17.03) pic.twitter.com/lq7X2a8JNj
— ANI (@ANI) March 18, 2019
-भाजपा आज गोवा के नए मुख्मंत्री के नाम का एलान कर सकती है।
-लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च है।
-मनोहर परिकर के निधन पर केंद्र सरकार ने 18 मार्च को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देश की राजधानी के साथ राज्यों और केंद्रशासित राज्यों की राजधानियों नें राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।