😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Lok Sabha Elections result 2019: Sheila Dikshit, Deve Gowda, Digvijay, Harish rawat, hooda, lossed
{"_id":"5ce7c515bdec22073a5fdb68","slug":"lok-sabha-elections-result-2019-sheila-dikshit-deve-gowda-digvijay-harish-rawat-hooda-lossed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा की 'सुनामी' में बहे ये पूर्व 12 सीएम, पार्टी को जिताना तो दूर अपनी ही सीट गंवा बैठे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की 'सुनामी' में बहे ये पूर्व 12 सीएम, पार्टी को जिताना तो दूर अपनी ही सीट गंवा बैठे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 25 May 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
12 पूर्व सीएम चुनाव हारे
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत के साथ देश की बागडोर फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपी है। भाजपा ने इस बार 2014 से भी बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ये पहली ऐसी गैर-कांग्रेसी पार्टी है जिसने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की।
10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में क्लीन स्वीप... अकेले दम पर 303 से अधिक सीटें... ये ऐतिहासिक कामयाबी सिर्फ पीएम मोदी के नाम पर हुई है। भाजपा के राष्ट्रवाद की लहर पर सवार मतदाताओं ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को ध्वस्त कर दिया।
Trending Videos
2 of 13
शीली दीक्षित (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भाजपा की इस सुनामी में 12 पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पार्टी को जिताना तो दूर खुद अपनी ही सीट नहीं बचा पाए। इन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शीला दीक्षित, भूपेंद्र हुड्डा, हरीश रावत, मुकुल संगमा, एचडी देवगौड़ा, शिबू सोरेन, बाबूलाल मरांडी, दिग्विजय सिंह, नबाम तुकी, अशोक चव्हाण, सुशील शिंदे और जीतन राम मांझी हैं।
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं। उनके सामने भाजपा के मनोज तिवारी थे। यहां शीला को करारी हार का सामना करना पड़ा। तिवारी ने उनको करीब 3.63 लाख वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता एचडी देवगौड़ा अपनी सीट बचाने में असफल रहे। तुमकुर लोकसभा सीट से भाजापा के जेएस बासवराज ने उन्हें 13339 वोटों से हरा दिया।
4 of 13
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हार का मुंह देखना पड़ा। हुड्डा सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद्र कौशिक ने उन्हें करीब डेढ़ लाख वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन
5 of 13
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उन्हें हरा दिया। प्रज्ञा को 866482 और दिग्विजय को 501660 मत मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X