सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hyundai Venue से भी सस्ती मिल रही हैं ये 3 टॉप एसयूवी, पढ़ें लिस्ट में कौन हैं शामिल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 25 May 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
maruti vitara brezza, tata nexon and mahindra tuv300 are cheaper than Hyundai venue after discounts
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

ह्यूंदै वेन्यू के लांच होने से सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में हलचल मच गई है। वहीं वेन्यू की तरफ लोगों का रुझान भी बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2 मई को बुकिंग शुरू होने के बाद से अभी तक वेन्यू की बुकिंग 17 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। इस रूझान के पीछे मुख्य वजह मानी जा रही है वेन्यू की कम कीमतें। लेकिन इस सेगमेंट में और भी एसयूवी हैं जो वेन्यू से कम कीमत पर मिल रही हैं। जानते हैं कौन-कौन से हैं एसयूवी...


 

Trending Videos

बेस वेरियंट की कीमत 6.50 लाख रुपये

maruti vitara brezza, tata nexon and mahindra tuv300 are cheaper than Hyundai venue after discounts
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

ह्यूंदै ने वेन्यू की कीमतें जानबूझ कर कम रखी हैं। वेन्यू के पेट्रोल बेस वेरियंट की कीमत 6.50 लाख रुपये है, वहीं टॉप लाइन पेट्रोल वेरियंट की कीमत 11.10 लाख रुपये है। वेन्यू के बेस डीजल वेरियंट की बात करें, तो इसकी कीमत 7.75 लाख रुपये है, वहीं टॉप डीजल वेरियंट की कीमत 10.84 लाख रुपये है।

 

1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल (5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन) -
E-  6.50 लाख रुपये
S - 7.20 लाख रुपये
 
1.0 टर्बो पेट्रोल (6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन)
S- 8.21 लाख रुपये
SX - 9.54 लाख रुपये
SX (O)- 10.60 लाख रुपये
 
1.0 टर्बो पेट्रोल (7 स्पीड डीसीटी)
S- 9.35 लाख रुपये
SX (O)- 11.10 लाख रुपये
 
1.4 U2 डीजल (6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन)
E - 7.75 लाख रुपये
S - 8.45 लाख रुपये
SX - 9.78 लाख रुपये
SX(O) - 10.84 लाख रुपये            

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

maruti vitara brezza, tata nexon and mahindra tuv300 are cheaper than Hyundai venue after discounts
suzuki vitara brezza - फोटो : सांकेतिक

सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हालांकि ब्रेजा केवल डीजल में ही आती है, इसलिए विटारा ब्रेजा के डीजल और वेन्यू के डीजल वेरिंयट की तुलना करना ही बेहतर होगा। ब्रेजा के LDi बेस डीजल वेरियंट की कीमत 7.67 लाख रुपये है और ZDi+ डुअल टोन एजीएस टॉप वेरियंट की कीमत 10.64 लाख रुपये तक है।

देखा जाए तो दोनों की कारों की कीमतों में 20 हजार रुपये तक का अंतर है। वहीं ब्रेजा का टॉप वेरियंट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जबकि वेन्यू के साथ ऐसा नहीं है। वहीं ब्रेजा के टॉप एंड मैनुअल ZDi+ वेरियंट की कीमत 9.92 लाख रुपये है, जो कि वेन्यू से 1 लाख रुपये सस्ता है। इसके अलावा विटारा ब्रेजा पर 33 हजार रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का अतिरिक्त कारपोरेट बोनस भी मिलेगा।
 

महिन्द्रा TUV300

maruti vitara brezza, tata nexon and mahindra tuv300 are cheaper than Hyundai venue after discounts
mahindra TUV 300

इस एंट्री में दूसरा नाम है महिन्द्रा TUV300, जो कि कीमतों के मामले में ह्यूंदै वेन्यू से भी सस्ती है। वहीं महिन्द्रा TUV300 मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ केवल डीजल वेरियंट में ही आती है। हाल ही में महिन्द्रा ने अपनी इस कार का ऑटो बॉक्स वेरियंट बंद किया है। महिन्द्रा TUV300 के बेस वेरियंट की कीमत 8.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप एंड वेरियंट की कीमत 10.49 लाख रुपये है, जो वेन्यू से काफी महंगा है।   

वहीं महिन्द्रा अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर शानदार 78 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसके बाद बेस वेरियंट की कीमत वेन्यू के बराबर आ जाती हैं, वहीं महिन्द्रा TUV300 का टॉप एंड वेरियंट वेन्यू के टॉप वेरियंट से भी सस्ता हो जाता है। डिस्काउंट की बात करें, तो डिस्काउंट स्कीम में महिन्द्रा TUV300 पर 63 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। हालांकि वेन्यू के मुकाबले महिन्द्रा TUV300 में कम फीचर मिलते हैं, लेकिन TUV300 की चैसिस सबसे मजबूत है।
 

विज्ञापन

टाटा नेक्सन

maruti vitara brezza, tata nexon and mahindra tuv300 are cheaper than Hyundai venue after discounts
Tata Nexon AMT

इस लिस्ट में सबसे आखिर है टाटा नेक्सन। इस सेंगमेंट में अकेली कार है जो वाकई में वेन्यू को कीमतों के मामले में टक्कर देती है। वेन्यू की कीमत टाटा नेक्सन से मात्र 2 हजार रुपये महंगी है। नेक्सन पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में आती है और दोनों ही इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। पेट्रोल नेक्सन की कीमत 6.48 लाख रुपये से शुरू है, जो 9.94 लाख रुपये तक जाती है। वहीं डीजल वेरियंट की कीमत 7.49 लाख रुपये है और 10.90 लाख रुपये तक जाती है।

वहीं वेन्यू के टॉप एंड मैनुअल डीजल वेरियंट की कीमत 10.20 लाख रुपये है। कीमतों के मामले में वेन्यू के मुकाबले नेक्सन ज्यादा सस्ती है। वहीं कंपनी इस पर 38 हजार रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है, जिसमें पेट्रोल वेरियंट पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस अतिरिक्त मिलेगा। वहीं डीजल वेरियंट पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।       
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed