{"_id":"5ce9198dbdec2207664965b7","slug":"modi-wave-could-not-touch-vijay-kumar-hasdak-in-loksbha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लहर बीजेपी की हो या आंधी मोदी की, इस 36 साल के युवा को कोई नहीं हरा पाया आज तक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लहर बीजेपी की हो या आंधी मोदी की, इस 36 साल के युवा को कोई नहीं हरा पाया आज तक
फीचर टीम, अमर उजाला
Published by: Ayush Jha
Updated Sat, 25 May 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मोदी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
साल 2014 में बनी 'मोदी लहर' इस वर्ष 2019 में आंधी का रूप ले चुकी है। इस आंधी का प्रभाव इतना प्रचंड था कि कांग्रेस का 21 राज्यों में खाता ही नहीं खुला, कांग्रेस के कई दिग्गज अपनी परंपरागत सीट भी नहीं बचा पाए, इस आंधी में खुद कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पारंपरिक और गांधी परिवार की विरासत रहीं सीट भी गवां बैठे।
Trending Videos
2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : BBC
लेकिन कहते है न जब तेज आंधी आती है तो पेड़ अपनी जड़ के साथ मजबूती से जुड़ जाते हैं और आंधी उन्हें उखाड़ नहीं पाती है। देश में जब मोदी नाम की आंधी ईवीएम से निकल रहीं थी तो झारखंड के विजय हांसदा भी अपनी सीट पर मजबूती से डटे रहे और मोदी नाम की आंधी विजय हांसदा जैसे पेड़ को उखाड़ नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
विजय हांसदा
- फोटो : सोशल मीडिया
36 वर्षीय विजय हांसदा ने यह कारनामा पहली बार नहीं किया, 2014 में भी देश में जब मोदी लहर चल रही थी तब भी इस शख्स ने अपने क्षेत्र में जीत हसिल की थी। उन्हें इस बार 507830 वोट मिले जबकि भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 408635 वोट मिले उन्होंने अपनी संसदीय सीट तकरीबन 99 हजार वोटों से जीती है।
4 of 6
modi
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय हांसदा राजमहल लोकसभा के पूर्व कांग्रेसी सांसद व लोकप्रिय नेता थॉमस हांसदा के बेटे हैं। राजनीति के मैदान में इस योद्धा ने साल 2009 में कदम रखा था। 36 साल के इस युवा ने मोदी लहर के बीच अनुभवी व राजनीति के धुरंधर हेमलाल मुर्मू को मात दे दी।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजमहल लोकसभा क्षेत्र में दूसरी बार सांसद बने विजय हांसदा के बारे में कहा जाता है कि वे क्षेत्र के आदिवासी और मुस्लिम वोटरों के ध्रुवीकरण में माहिर हैं। इसी ध्रुवीकरण का नतीजा है कि इस बार पाकुड़, बरहेट, बोरियो, महेशपुर और लिट्टीपाड़ा विधानसभा में झामुमो को अप्रत्याशित बढ़त मिली है
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।