सब्सक्राइब करें

2019 का जनादेश: राहुल-शत्रुघ्न-कन्हैया-दिग्विजय सहित इन दिग्गजों को मिली हार

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 25 May 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Results: Star candidates who may loose in these elections
हार की तरफ ये दिग्गज नेता - फोटो : Amar Ujala

चुनावी मैदान में उतरने वाले कई उम्मीदवार ऐसे होते हैं, जिनकी जीत को लेकर पूरा देश निश्चिंत रहता है। भाजपा हो या कांग्रेस, हर पार्टी में ऐसे कई स्टार कैंडिडेट होते हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वो जिस सीट से खड़े हो रहे हैं, वहां से उनकी जीत तय है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐसे कई नेताओं की अपराजेय छवि धूमिल हुई है।



जानिए इस बार किन दिग्गजों को चखना पड़ा सकता है हार का स्वाद-
 

Trending Videos
Lok Sabha Chunav 2019 Results: Star candidates who may loose in these elections
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : pti

ज्योतिरादित्य सिंधिया

चुनावी इतिहास में यह पहली बार होगा जब मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से सिंधिया परिवार के किसी सदस्य को हार का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट पर पिछले चार लोकसभा चुनावों से लगातार जीत हासिल करते आए हैं। ग्वालियर के बाद गुना को सिंधिया परिवार का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया को यहां से अप्रत्याशित हार का स्वाद चखना पड़ सकता है। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार केपी सिंह यादव को खड़ा किया था, जिन्होंने सिंधिया को रुझान में काफी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Results: Star candidates who may loose in these elections
शत्रुघ्न सिन्हा-रविशंकर प्रसाद - फोटो : Amar Ujala

शत्रुघ्न सिन्हा

बिहार के रुझान बताते हैं कि बिहारी बाबू के नाम से लोकप्रिय बॉलीवुड के पूर्व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने भारी मतों से पछाड़ दिया है। हालांकि इनके बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन  सिन्हा को रेस में आगे माना जा रहा था। शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले भाजपा के टिकट पर ही इस सीट से चुनाव जीता था, लेकिन इस बार पार्टी से टिकट कट जाने के कारण उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। 

Lok Sabha Chunav 2019 Results: Star candidates who may loose in these elections
दिग्विजय सिंह-साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Amar Ujala

दिग्विजय सिंह

गुना लोकसभा सीट के बाद मध्यप्रदेश में दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की हार से कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रुझान में भाजपा के हिन्दुत्व की प्रतीक साध्वी प्रज्ञा ने बड़े अंतर के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े चेहरे दिग्विजय सिंह को पछाड़ दिया है। अब साध्वी की जीत का रास्ता साफ नजर आने लगा है। गौरतलब है कि यहां दोनों प्रत्याशियों के बीच की लड़ाई को केवल सियासी नहीं, बल्कि धार्मिक युद्ध के तौर पर भी देखा जा रहा था।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Results: Star candidates who may loose in these elections
कन्हैया कुमार-गिरिराज सिंह - फोटो : social Media

कन्हैया कुमार

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को भारी मतों से हराते हुए दिख रहे हैं। रुझान के मुताबिक इन दोनों के बीच करीब एक लाख 66 हजार से भी ज्यादा वोटों का फासला हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed