{"_id":"5d4015938ebc3e6cda5e7d69","slug":"lok-sabha-passes-consumer-protection-bill-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 पारित, विपक्ष ने उठाया सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 पारित, विपक्ष ने उठाया सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 30 Jul 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकसभा में उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 पारित कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि यह विधेयक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगा और उनकी शिकायतों पर त्वारित न्याय मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं विपक्ष ने सरकार पर राज्यों के अधिकार अपने हाथ में लेने की कोशिश का आरोप लगाया था।
Lok Sabha passes Consumer Protection Bill 2019. pic.twitter.com/oXI7mbQqrh
— ANI (@ANI) July 30, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव मामले पर सदन में विपक्षी दलों की नारेबाजी के बीच उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि इस विधेयक को संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय मिले। मंत्री ने कहा कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था की गई है क्योंकि पहले उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ता था।
दानवे ने कहा कि उपभोक्ता किसी मामले में फैसले को राज्य और केंद्रीय आयोग तक में चुनौती दे सकते हैं। विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह विधेयक अपने आप में एक संपूर्ण विधेयक है जिसमें स्थायी समिति की सिफारिशों को समाहित किया गया है।