{"_id":"6a3bdbd3a19300b009011d8a","slug":"lok-sabha-speaker-om-birla-shiv-sena-ubt-mp-arvind-sawant-meet-says-protect-constitution-over-rebel-mps-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संविधान की रक्षा करें': बागी सांसदों पर उद्धव गुट ने ओम बिरला से की बड़ी मांग, कांग्रेस ने भी साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'संविधान की रक्षा करें': बागी सांसदों पर उद्धव गुट ने ओम बिरला से की बड़ी मांग, कांग्रेस ने भी साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव गुट) के छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में टकराव बढ़ गया है। अरविंद सावंत और अनिल देसाई ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर मामले में उनकी बात सुने बिना कोई फैसला नहीं लेने की मांग की। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। वहीं, सुषमा अंधारे ने बागी सांसद संजय दीना पाटिल पर वाई प्लस सुरक्षा मिलने के बाद अहंकारी होने का आरोप लगाया। आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...
ओम बिरला से मिल शिवसेना यूबीटी के सांसद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान और तेज हो गया है। एक ओर उद्धव गुट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर बागी सांसदों के मामले में अपनी बात सुने बिना कोई फैसला नहीं लेने की मांग की है, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। इस बीच बागी सांसद संजय दीना पाटिल और उद्धव गुट के नेताओं के बीच बयानबाजी भी लगातार तीखी होती जा रही है।
उद्धव गुट के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी पार्टी के छह सांसद पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह और अनिल देसाई पहले भी इस मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से मिल चुके हैं। सावंत ने कहा कि उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया है कि यदि इस मामले में कोई पत्र या दावा आता है तो फैसला लेने से पहले उनकी बात जरूर सुनी जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Samwad 2026: 'भारत अब नेतृत्व करने की स्थिति में', अमर उजाला संवाद में जेपी नड्डा ने गिनाए 12 साल के बदलाव
उद्धव गुट के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी पार्टी के छह सांसद पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह और अनिल देसाई पहले भी इस मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से मिल चुके हैं। सावंत ने कहा कि उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया है कि यदि इस मामले में कोई पत्र या दावा आता है तो फैसला लेने से पहले उनकी बात जरूर सुनी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या लोकसभा अध्यक्ष से क्या मांग की गई?
अरविंद सावंत ने कहा कि हमने लोकसभा अध्यक्ष से कहा है कि संविधान की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। यदि कोई सांसद व्यक्तिगत या समूह के रूप में पार्टी छोड़ने की बात करता है तो कोई भी निर्णय लेने से पहले हमें सुनना चाहिए। सावंत ने बताया कि ओम बिरला ने उन्हें बताया कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।ये भी पढ़ें- Samwad 2026: 'भारत अब नेतृत्व करने की स्थिति में', अमर उजाला संवाद में जेपी नड्डा ने गिनाए 12 साल के बदलाव