{"_id":"6a3bdcb8ef7e163393018557","slug":"mumbai-civic-body-worker-falls-into-manhole-in-front-of-mumbai-mayor-ritu-tawade-during-her-inspection-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनहोल में गिरा मुंबई नगर निगम का कर्मी: मेयर के सामने हुई घटना, रितु तावड़े ने अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेनहोल में गिरा मुंबई नगर निगम का कर्मी: मेयर के सामने हुई घटना, रितु तावड़े ने अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Pavan
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई में बारिश के दौरान हालात का जायजा लेने पहुंचीं मेयर रितु तावड़े के सामने एक नगर निगम कर्मचारी खुले मेनहोल में गिर गया। इस घटना के बाद मेयर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि किसी भी इलाके में मेनहोल खुला पाया गया तो संबंधित वार्ड के जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित कर दिया जाएगा।
मेनहोल में गिरा मुंबई नगर निगम का कर्मी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुंबई में मानसून के दौरान जलभराव और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकलीं शहर की मेयर रितु तावड़े के सामने एक चौंकाने वाली घटना हुई। मेयर की निरीक्षण के दौरान एक बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का कर्मचारी अचानक खुले मेनहोल में गिर गया। घटना ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें- 'संविधान की रक्षा करें': बागी सांसदों पर उद्धव गुट ने ओम बिरला से की बड़ी मांग, कांग्रेस ने भी साधा निशाना
संतुलन बिगड़ने से मेनहोल में गिरा निगमकर्मी
जानकारी के अनुसार, मेयर रितु तावड़े शहर के कई इलाकों में बारिश के बाद की स्थिति का जायजा ले रही थीं। इसी दौरान एक कर्मचारी खुले मेनहोल के पास पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
अधिकारियों के कामकाज पर मेयर नाराज
घटना के बाद मेयर ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और कहा कि खुले मेनहोल नागरिकों की जान के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी वार्ड में मेनहोल खुला पाया गया तो संबंधित वार्ड के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे निलंबित भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रहा एअर इंडिया का विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा, जांच के आदेश
मानसून के दौरान सभी मेनहोल को ढकने के निर्देश
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून के दौरान सभी मेनहोल को सुरक्षित रूप से ढंका जाए और नियमित निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।