{"_id":"6a3bd2b6277f65798b0410d0","slug":"congress-leader-jairam-ramesh-calls-nehru-best-pm-and-sardar-patel-best-pm-india-could-not-have-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Ramesh: 'नेहरू देश के बेस्ट PM थे, पटेल वो सबसे अच्छे पीएम जो बन नहीं सके', जयराम रमेश का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jairam Ramesh: 'नेहरू देश के बेस्ट PM थे, पटेल वो सबसे अच्छे पीएम जो बन नहीं सके', जयराम रमेश का बड़ा बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जवाहरलाल नेहरू भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री थे, जबकि सरदार वल्लभभाई पटेल सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री थे जो देश को नहीं मिल सके।
जयराम रमेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Jairam Ramesh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने देश के प्रधानमंत्रियों को लेकर अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की जमकर तारीफ की। उन्होंने नेहरू को भारत का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री बताया। वहीं, सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में उन्होंने एक अलग टिप्पणी की। जयराम रमेश ने कहा कि पटेल वो सबसे अच्छे प्रधानमंत्री थे जो भारत को नहीं मिल सके।
पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना
जयराम रमेश ने इस दौरान भाजपा और आरएसएस के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह सिर्फ धौंस और बड़ी बातें करने वाले नेता हैं।
यह भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge: 'छात्रों की आवाज को आतंकियों की गूंज कहना गलत', धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर खरगे हमलावर
विज्ञापन
राजीव गांधी को दिया राजनीति में आने का श्रेय
अपने राजनीतिक करियर पर बात करते हुए जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि वह आज राजनीति में राजीव गांधी की वजह से ही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सैम पित्रोदा के जरिए राजीव गांधी की सरकार में काम किया था। उस समय वह उद्योग मंत्रालय और योजना आयोग में सक्रिय थे। राजीव गांधी ने ही उन्हें राजनीति में आने और पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया था।
जयराम रमेश ने कहा, 'राजीव गांधी एक प्रेरणादायक व्यक्ति थे। उन्होंने गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले बहुत से युवाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया था। मैं खुद पूरी तरह से एक गैर राजनीतिक परिवार से आता हूं। उन्होंने ही मुझे पार्टी के लिए काम करने को कहा था। आज कांग्रेस पार्टी में मेरा यह 35वां साल है।'
इंटरव्यू के दौरान जयराम रमेश से उनके पसंदीदा कामों के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें पर्यावरण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री में से पर्यावरण का काम ज्यादा पसंद आया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 साल में उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। उन्हें शोध करना और पुराने दस्तावेजों को खंगालना बहुत पसंद है। रमेश ने कहा कि उन्हें सांसद के तौर पर पर्यावरण से जुड़े सवाल उठाना और लिखना सुखद लगता है।