{"_id":"69c915e959c6fdfcd108f6d4","slug":"lpg-crisis-central-government-says-lpg-supply-normal-over-55-lakh-cylinders-distributed-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: '55 लाख से ज्यादा सिलिंडर हुए वितरित', केंद्र सरकार बोली- एलपीजी आपूर्ति सामान्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LPG Crisis: '55 लाख से ज्यादा सिलिंडर हुए वितरित', केंद्र सरकार बोली- एलपीजी आपूर्ति सामान्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की जांच के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छापेमारी जारी है। शनिवार को लगभग 2,900 छापेमारी की गई और लगभग 1,000 सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं, कुछ राज्यों में पेट्रोल पंप पर घबराहट में खरीदारी के कारण असामान्य रूप से उच्च बिक्री और भारी भीड़ देखी गई। इस पर सरकार ने कहा कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
एलपीजी गैस की बुकिंग में आई तेजी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पेट्रोलियम मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य है। शनिवार को 55 लाख से अधिक एलपीजी सिलिंडर वितरित किए गए। इसके साथ ही 64,000 पांच किलोग्राम के फ्री-ट्रेड सिलिंडरों की बिक्री भी हुई। मंत्रालय के अनुसार, किसी भी एलपीजी वितरक पर स्टॉक खत्म होने (ड्राई-आउट) की कोई रिपोर्ट नहीं है।
ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ोतरी
उद्योग स्तर पर एलपीजी सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग 94 प्रतिशत तक बढ़ गई है। वितरकों के स्तर पर किसी भी तरह के विचलन को रोकने के लिए, डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी का प्रतिशत फरवरी में 53 प्रतिशत से बढ़कर 84 प्रतिशत हो गया है।
ये भी पढ़ें: होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत: दो और एलपीजी टैंकर देश की ओर रवाना, सरकार ने भी गैस को लेकर की ये अपील
रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर कर रहीं काम
सरकार की ओर से बताया गया है कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक बना हुआ है। घरेलू खपत का समर्थन करने के लिए रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है। देश भर में सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
सरकार ने उपभोक्ताओं से की क्या अपील?
सरकार ने उपभोक्ताओं से एलपीजी बुकिंग ऑनलाइन करने और एलपीजी वितरकों के पास जाने से बचने का आग्रह किया है। नागरिकों से वैकल्पिक ईंधनों जैसे पीएनजी और इंडक्शन/इलेक्ट्रिक कुकटॉप का उपयोग करने का भी अनुरोध किया गया है। सरकार ने कहा कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयास करें।
ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: 'हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा'; मन की बात में PM मोदी बोले- अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सचिव नीरज मित्तल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कल तक लगभग 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ दिया। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद! आप भी उन नेक नागरिकों के इस मजबूत और साहसी समूह में शामिल हों, जिन्होंने बिना पीएनजी वाले लोगों को एलपीजी दिलाने में मदद करने के लिए एलपीजी कनेक्शन का उपयोग बंद कर दिया है।"
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन