{"_id":"61969abd7a68b8148a4a80b6","slug":"maharashtra-a-mbbs-student-stabbed-to-death-in-government-medical-college-police-arrested-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : गवर्नमेंट मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्र की चाकू मार कर हत्या, पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : गवर्नमेंट मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्र की चाकू मार कर हत्या, पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र के यवतमाल में वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कालेज में टायलेट करने से हुए विवाद के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने एक एमबीबीएस छात्र की हत्या कर दी। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। गुस्साए छात्रों ने कालेज परिसर में नारेबाजी की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के यवतमाल में वसंतराव नाइक गवर्नमेंट मेडिकल कालेज परिसर में कुछ अज्ञात लोगों ने एक एमबीबीएस छात्र की हत्या कर दी। जिसके बाद इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया। इस हत्या की वजह से गुस्साए अन्य छात्रों ने कालेज में नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और और हालात को काबू कर पंचनामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अशोक पाल (मृतक) के परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले में लीपापोती में जुटी है। असली अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रही है।
Trending Videos
अशोक सुरेंद्र पाल नाम का मृतक छात्र एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था, वह मूल रूप से ठाणे जिले का रहनेवाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल छात्र अशोक पाल 10 नवंबर को करीब साढ़े आठ बजे पुस्तकालय से अपने कमरे में जा रहा था। उसी समय उसे कुछ अज्ञात लोगों ने उसके सीने में दो बार चाकू मार दिया। जिससे वह खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी मिलते ही कालेज के अन्य छात्रों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन करीब रात साढ़े ग्यारह बजे अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार महीने पहले शहर के कुछ युवकों से उसके बैच के लड़कों से विवाद हुआ था। उस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई थी और मामला लगभग सुलझ गया था।
मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर रहे सिटी थानेदार नंदकिशोर पंत ने बताया कि फिलहाल दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। करीब तीन-चार महीने पहले कुछ बाहरी छात्रों के साथ अशोक पाल के बैच के लड़कों से टायलेट को लेकर ग्रंथालय परिसर के बाहर झगड़ा हुआ था।
इसी विवाद के चलते आरोपियों ने अपना गुस्सा अशोक पाल की हत्या कर निकाला। पुलिस ने आरोपी आकाश गोफने व तुषार गडदेवते को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। इस हत्या की साजिश में और कितने लोग शामिल हैं, उन सभी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।