सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Angry Farmer Vandalises Parbhani Collector’s Car Over Crop Compensation Delay; Detained by Police

Maharashtra: परभणी में किसान का हंगामा, मुआवजा न मिलने से कलेक्टर की गाड़ी पर की पत्थरबाजी; हिरासत में लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 28 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के परभणी में मुआवजा न मिलने से नाराज किसान ने कलेक्टर की गाड़ी पर पत्थर फेंके। आरोपी संतोष पाइक को पुलिस ने हिरासत में लिया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी किसानों को मुआवजा देने में देरी पर जताई नाराजगी।

Maharashtra: Angry Farmer Vandalises Parbhani Collector’s Car Over Crop Compensation Delay; Detained by Police
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के परभणी जिले में सोमवार दोपहर एक गुस्साए किसान ने कलेक्टर की गाड़ी पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ कर दी। किसान का आरोप था कि अत्यधिक बारिश से फसल खराब होने के बाद भी उसे सरकार की ओर से मुआवजा नहीं मिला। घटना परभणी कलेक्टर कार्यालय परिसर में दोपहर करीब 1 बजे हुई।

Trending Videos


मोंधा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी किसान की पहचान संतोष पाइक (निवासी – छातोरी गांव, पळम तालुका) के रूप में हुई है। उस समय वह शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष पाइक ने गिरफ्तारी से पहले मीडिया से कहा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 16,500 रुपये मिलेंगे, लेकिन हमारे खातों में सिर्फ 3,000-4,000 रुपये ही आए हैं। सरकार को किसानों के कर्ज माफ करने चाहिए।

बाढ़ग्रस्त किसानों को मुआवजा देने में हो रही देरी पर नाराजगी
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हाल ही में बाढ़ग्रस्त किसानों को मुआवजा देने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता दी जाए। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई मंत्रियों ने मुआवजा वितरण की धीमी गति पर चिंता जताई थी।

इससे पहले, सोमवार को नांदेड़ जिले के मुदखेड़ में भी एक व्यक्ति को तहसीलदार की गाड़ी तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वह भी सरकारी सहायता न मिलने से नाराज था। राज्य सरकार ने इस महीने की शुरुआत में बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 31,628 करोड़ रुपये के मुआवजा पैकेज की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed