Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र में शोक की लहर, बारामती में अजित पवार के निधन पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं
महाराष्ट्र से एक दुखद घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर ये विमान क्रैश हुआ। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीति गलियारे में दुख का माहौल है। कई राजनेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक जताया है।
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया। राज्य के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अजित पवार का बारामती के पास एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में हुआ, जो उनका अपना राजनीतिक गढ़ माना जाता है। इस खबर के सामने आते ही पूरे महाराष्ट्र और विशेषकर बारामती के लोग गहरे सदमे में हैं। अपने चहेते नेता के अचानक जाने से हर कोई स्तब्ध है। इस घटना से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। कई दलों के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- उनके जैसा नेता खोना अभूतपूर्व क्षति
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया है। राज्य में शोक का माहौल है। उनके जैसे नेता को खोना एक अभूतपूर्व क्षति है। व्यक्तिगत जीवन में वे एक अच्छे मित्र थे। हमने उनके साथ कई मुश्किलों का सामना किया।
#WATCH | Mumbai | Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Maharahstra Deputy CM Ajit Pawar has lost his life in a plane accident. There is an atmosphere of sadness in the state. Losing a leader like him is an unprecedented loss. In personal life, he was a good friend. We faced… pic.twitter.com/F3bXxN9BlB
— ANI (@ANI) January 28, 2026
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले यह एक दुखद घटना
अपने सहयोगी अजीत पवार के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह महाराष्ट्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। यह हम सभी और पूरे महाराष्ट्र के लिए एक दुखद घटना है। अजीत दादा अपने वचन के पक्के थे। जब मैं मुख्यमंत्री था और वे उपमुख्यमंत्री थे, तब हमने एक टीम के रूप में काम किया। एक टीम के रूप में हमने लाडली बहन योजना शुरू की थी और अजीत दादा ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।"
#WATCH | Thane | On the passing away of his colleague Ajit Pawar, Maharashtra Dy CM Eknath Shinde says," It is an unfortunate day for Maharashtra. This is a painful incident for su and whole of Maharashtra. Ajit Dada was a man of his word. We worked as a team when I was the CM,… pic.twitter.com/MLEiAHgnGH
— ANI (@ANI) January 28, 2026
रक्षा मंत्री ने जताया दुख
इस दुखद घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के असामयिक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के प्रति समर्पित रहे। वे जनहित में अपनी करुणा और लोकसेवा के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"
Deeply shocked and pained to learn about the untimely demise of Maharashtra’s Deputy Chief Minister, Shri Ajit Pawar.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 28, 2026
Throughout his long public life, he remained committed to the development and prosperity of Maharashtra. He was known for his compassion for the people and his…
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अजीत पवार की पत्नी से की बात
विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैं पूरे पवार परिवार और उनके समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैंने अजीत पवार की पत्नी और सुप्रिया जी (सुप्रिया सुले) से बात की है।"
#WATCH | On Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's death in a plane crash, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "I extend my condolences to the entire Pawar family and his supporters. I have spoken to Ajit Pawar's wife and Supriya ji (Supriya Sule)." pic.twitter.com/3Q6IVMhnC9
— ANI (@ANI) January 28, 2026
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में हुआ हादसा
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी व्यक्त की संवेदना
इस घटना पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, "यह बेहद चौंकाने वाला, दर्दनाक और दिल दहला देने वाला है। हमारे बीच मतभेद रहे हैं, लेकिन हमने साथ मिलकर काम किया है। वे वास्तव में एक समर्पित व्यक्ति थे जो अपने काम के प्रति निष्ठावान थे। मैं पवार साहब, सुप्रिया जी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।"
#WATCH | Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, "This is very shocking, painful and heart-rending. There have been differences between us, but we have worked together. He was a really committed man who kept to his work. I express my sympathies to Pawar sahab, Supriya ji,… https://t.co/ZwkKypdSi1 pic.twitter.com/wbB0iEj9ey
— ANI (@ANI) January 28, 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया दुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "आज हम सभी शोक में हैं। वे मेरे घनिष्ठ मित्र और महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता थे।"
Delhi | On the demise of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, Union Minister Piyush Goyal says, "We all are mournful today. He was a close friend and a tall leader in Maharashtra." pic.twitter.com/NsFdNJgbfF
— ANI (@ANI) January 28, 2026
नितिन गडकरी बोले यह एक बहुत बड़ी क्षति
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "अजीत पवार का निधन दुर्भाग्यपूर्ण है। वे राजनीति में मेरे घनिष्ठ मित्र थे और हमारे पारिवारिक संबंध भी थे। उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है।
#WATCH | Delhi | Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's death in a plane crash, Union Minister Nitin Gadkari says," Ajit Pawar's death is unfortunate. He was my close friend in politics, and we also had familial relations. His passing away is a huge loss. On behalf of the party, I… pic.twitter.com/L8socKztDo
— ANI (@ANI) January 28, 2026
केंद्रीय मंत्री ने व्यक्त की गहरी संवेदना
विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "यह एक दुखद घटना है। वे महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
#WATCH | Delhi: On Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar’s Demise, Union Minister Manohar Lal Khattar says, "... It is a saddening incident. He was a popular leader of Maharashtra. He held many important positions in Maharashtra politics with a proven record. My deepest sympathy goes… pic.twitter.com/vJ6N5YveNm
— ANI (@ANI) January 28, 2026
पुष्कर सिंह धामी ने मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान, कैबिनेट ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
#WATCH | Dehradun: During the Cabinet meeting held at the Secretariat under the chairmanship of Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami, the Cabinet observed a two-minute silence to pay tribute to Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, along with 2 more personnel (1 PSO and 1 attendant)… pic.twitter.com/RWdhqyAN1v
— ANI (@ANI) January 28, 2026
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने जताया दुख
इस घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में श्री अजीत पवार के दुखद निधन से मैं बेहद व्यथित हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
Deeply saddened by the tragic passing of Shri Ajit Pawar in the plane crash in Baramati earlier today. My sincere condolences to his family, loved ones and all those affected by this loss. May his contributions to public life be remembered, and may the bereaved find strength in…
— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) January 28, 2026
केंद्रीय मंत्री ने सीआर पाटिल ने जताया दुख
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की चार्टर विमान दुर्घटना में मृत्यु पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दुख जताया है उन्होंने कहा, "अजीत पवार जी ने महाराष्ट्र की राजनीति में अपना एक विशेष स्थान बनाया था। यह उनके परिवार और राज्य के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
#WATCH | Delhi | On Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's death in a charter plane crash, Union Minister CR Paatil says," Ajit Pawar ji had made a place for himself in Maharashtra politics. This is a huge loss for his family and the state. The dynamics of politics in Maharashtra… pic.twitter.com/sZvUouJDxE
— ANI (@ANI) January 28, 2026
इमरान मसूद बोले ऊर्जावान नेता का अचानक निधन बहुत दुखद
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की चार्टर विमान दुर्घटना में मृत्यु पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "इतने ऊर्जावान नेता का अचानक निधन बहुत दुखद है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"
#WATCH | Delhi | On Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's death in a charter plane crash, Congress MP Imran Masood says," The passing away of such an energetic leader suddenly is very saddening. Our sympathies lie with this family." pic.twitter.com/3jQ3r4rc3F
— ANI (@ANI) January 28, 2026
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की चार्टर विमान दुर्घटना में मृत्यु पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "यह बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर है। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
#WATCH | Delhi | On Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's death in a charter plane crash, Union Minister HD Kumaraswamy says," It is very shocking and sad news. I express my condolences to his family." pic.twitter.com/4KH8eFfK4j
— ANI (@ANI) January 28, 2026
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जताया दुख
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बारे में बेहद दुखद खबर मिली है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके परिवार और पार्टी सदस्यों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।"
#WATCH | Lucknow | On Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's death in a charter plane crash, Uttar Pradesh Dy CM Brajesh Pathak says, "We are getting really sad news about Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar. I pray that God gives strength to his family members and party members at this… pic.twitter.com/jcD6ywb7ZW
— ANI (@ANI) January 28, 2026
ये भी पढ़ें: अजित पवार का निधन: 'गरीबों-वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जूनून उल्लेखनीय था', प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
बारामती में चार्टर विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, "मैंने हमेशा उनकी बात मानी। वे एक साहसी व्यक्ति थे। बारामती क्षेत्र के विकास में उनकी बड़ी भूमिका थी। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
#WATCH | Delhi | On Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar's death in a charter plane crash in Baramati, Shiv Sena (UBT) MP Arvind Sawant says," I always did what he said. He was a bold man. He had a big role in the development of the Baramati region. I express my condolences to the… pic.twitter.com/x763glD5XQ
— ANI (@ANI) January 28, 2026
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.