सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Maharashtra BJP President Chandrakant Patil attacked on Thackeray government, said - 'Government should take loan to pay salaries to employees'

महाराष्ट्र: भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल का ठाकरे सरकार पर हमला, कर्मचारियों को वेतन देने के लिए लोन ले सरकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 06 Nov 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा अध्यक्ष ने समीर वानखेड़े मुद्दे पर कहा कि मुझे लगता है कि नवाब मलिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अगर वह मंत्री हैं तो उन्हें मीडिया के माध्यम से जांच की अपील क्यों करनी पड़ रही है?
 

Maharashtra BJP President Chandrakant Patil attacked on Thackeray government, said - 'Government should take loan to pay salaries to employees'
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को शिवसेना पर जमकर बरसे। उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर सरकार के पास पर्याप्त धन नहीं है तो उसे राज्य परिवहन निकाय के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए लोन लेना चाहिए। भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। 

Trending Videos


इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि राकांपा नेता नवाब मलिक, एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ मीडिया के माध्यम से जांच की मांग कर रहे हैं। जबकि, वह खुद ही सत्ता में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है वेतन
दरअसल, एमएसआरटीसी के कई कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों का एक वर्ग हड़ताल पर भी है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि एमएसआरटीसी घाटे में चल रही है। यह पहले भी था, लेकिन हमारी सरकार के दौरान कर्मचारी हड़ताल पर नहीं गए। इस बार कर्मचारियों का हड़ताल में जाना यह बताता है कि वे सरकार के काम से नाखुश हैं। उन्होंने कहाकि आप कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं और किसानों को राहत पैकेज दे रहे हैं। ऐसे में सरकार क्या करना चाहती है, वह वही जान सकती है। 

29 कर्मचारियों ने की आत्महत्या 
भाजपा नेता ने उद्धव सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने कर्मचारियों को 2500 रुपये का बोनस दिया है। जबकि, हमारी सरकार पांच हजार रुपये का बोनस देती थी। उन्होंने कहा कि करीब 29 कर्मचारियों से सरकार के काम से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed