फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra cabinet members, junior ministers get 'Y-plus' cover after security review

Maharashtra: देवेंद्र कैबिनेट का फैसला- मंत्रियों को 'Y-प्लस' सुरक्षा; सीएम, डिप्टी सीएम को 'Z-प्लस' सुरक्षा

Mon, 17 Feb 2025 10:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 17 Feb 2025 10:36 PM IST
सार

महाराष्ट्र में सुरक्षा आवश्यकताओं और खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए, 33 कैबिनेट सदस्यों और छह राज्य मंत्रियों (एमओएस) को वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं सरकार में बदलाव के मद्देनजर कुछ राजनीतिक नेताओं के सुरक्षा कवर को कम कर दिया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra cabinet members, junior ministers get 'Y-plus' cover after security review
सीएम फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री (एमओएस) को 'Y-प्लस' सुरक्षा दी गई है। यह फैसला सभी की सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके दोनों डिप्टी सीएम – एकनाथ शिंदे और अजित पवार को राज्य पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) के प्रोटोकॉल के अनुसार 'Z-प्लस' सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन


मामले में एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल के अंत में भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के बाद, राज्य खुफिया विभाग के तहत आने वाली विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) ने प्रमुख राजनीतिक नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की, जो उनके खतरे की आशंका के आधार पर थी।
विज्ञापन


क्यों हुई सुरक्षा समीक्षा?
महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद राज्य पुलिस के स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (एसपीयू) ने प्रमुख नेताओं और मंत्रियों की सुरक्षा समीक्षा की। यह समीक्षा उनकी खतरे की आशंका के आधार पर की जाती है। साल 2022 में शिवसेना के जो विधायक एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए थे, उन्हें अधिक सुरक्षा दी गई थी। अब सरकार बदलने के बाद कई नेताओं की सुरक्षा घटा दी गई है या पूरी तरह हटा दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे मिली कौन-सी सुरक्षा?
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार को 'Z-प्लस सुरक्षा' दी गई है।  
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पहले की तरह ही 'Z-प्लस सुरक्षा' मिली हुई है।  
  • कुछ नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है, लेकिन उनके नाम उजागर नहीं किए गए हैं।  

मुंबई पुलिस करेगी अलग समीक्षा
जानकारी के मुताबिक, अब राज्य स्तर की समीक्षा के बाद मुंबई पुलिस भी अपनी समीक्षा करेगी और जरूरत के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करेगी।

क्या है Y-प्लस सुरक्षा?
'Y-प्लस' सुरक्षा के तहत 11 पुलिसकर्मी तैनात होते हैं और साथ में एस्कॉर्ट वाहन भी दिया जाता है। यह सुरक्षा उन 33 कैबिनेट मंत्रियों और 6 राज्य मंत्रियों को दी गई है, जिन पर खतरे का स्तर ज्यादा पाया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed