{"_id":"61a8163dbf4c1479fe5cb799","slug":"maharashtra-comedian-kunal-kamra-also-said-that-his-bangalore-show-was-canceled-after-the-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी कहा- धमकी के बाद उनका बेंगलुरु शो हुआ रद्द ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी कहा- धमकी के बाद उनका बेंगलुरु शो हुआ रद्द
एजेंसी, मुंबई/बेंगलुरु
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:11 AM IST
विज्ञापन
सार
कॉमेडियन कुणाल कामरा का दावा है कि धमकी के कारण उनका बेंगलुरु का शो रद्द हुआ है। अगले 20 दिन में उनका कार्यक्रम होने वाला था। इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर और विवादित बताकर फारुकी का शो भी निरस्त कर दिया था।
कॉमेडियन कुणाल कामरा
- फोटो : Facebook
विज्ञापन
विस्तार
मुनव्वर फारुकी के बाद अब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी कहा है कि धमकी के कारण उनका बेंगलुरु का शो रद्द हुआ है। उनका दावा है कि अगले 20 दिन में उनका कार्यक्रम होने वाला था। इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर और विवादित बताकर फारुकी का शो भी निरस्त कर दिया था।
Trending Videos
सरकार के मुखर आलोचक कुणाल कामरा ने ट्वीट कर अपने कार्यक्रम रद्द किए जाने की जानकारी दी। कामरा ने लिखा, हेलो बेंगलुरु वासी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कुछ दिनों में बेंगलुरु में होने वाले मेरे शो को दो कारणों से निरस्त कर दिया गया है। एक, हमने कार्यक्रम स्थल पर 45 लोगों को बैठाने की विशेष अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा, यदि मैंने वहां कार्यक्रम किया तो उस कार्यक्रम स्थल को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, मेरा अनुमान है कि यह कोरोना प्रोटोकॉल और नए दिशानिर्देश का हिस्सा होगा। मुझे लगता है कि मैं वायरस के एक स्वरूप जैसा हूं। वहीं, बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है।