सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government not interested in regulating people's food choices: CM Fadnavis

Maharashtra: 'मीट की दुकानें बंद होने पर बेवजह विवाद', सीएम बोले- किसी की पसंद नियंत्रित करने में रुचि नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 13 Aug 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में 15 अगस्त के दिन बूचड़खाने या मीट की दुकानों के बंद होने को लेकर उठे विवाद पर राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह लोगों के खाने की आजादी और पसंद का पूरा सम्मान करती है, और सरकार का रुख है कि ऐसे मुद्दों पर अनावश्यक विवाद न हो।

Maharashtra government not interested in regulating people's food choices: CM Fadnavis
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सरकार लोगों के खाने की पसंद को नियंत्रित करने में दिलचस्पी नहीं रखती है। उन्होंने 15 अगस्त को कुछ शहरों में कसाईखाने बंद करने के फैसले पर उठे विवाद को 'अनावश्यक' बताया। सीएम फडणवीस ने साफ किया कि यह फैसला न तो सरकार ने लिया है, न ही इसमें उनकी कोई भूमिका है, यह कुछ नगर निगमों की तरफ से लिया गया प्रशासनिक निर्णय है, जो 1988 से चलते आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद किसी की खाने की आजादी या पसंद में दखल देना नहीं है। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने विरोध जताया था और मटन-मीट दुकानों को स्वतंत्रता दिवस पर बंद करने के फैसले को गलत बताया था।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - BJP Vs Congress: भाजपा के दावों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पवन खेड़ा ने लोकसभा चुनाव 2024 रद्द करने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान
सीएम फडणवीस ने बुधवार को मीडिया से कहा, 'राज्य सरकार यह जानने में दिलचस्पी नहीं रखती कि कौन क्या खाता है। हमारे पास और भी कई मुद्दे हैं।' उन्होंने बताया कि कुछ नगर निगमों ने 15 अगस्त को मांस की दुकानें और कसाईखाने बंद रखने का आदेश दिया है, लेकिन ये फैसले स्थानीय निकाय खुद लेते हैं, राज्य सरकार नहीं।

'सभी तरह के विवादित बकवास तुरंत बंद होने चाहिए'
फडणवीस ने यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में 37 साल पुराने सरकारी आदेश की जानकारी ही नहीं थी, जिसमें कुछ खास दिनों (जैसे स्वतंत्रता दिवस) पर कसाईखाने बंद रखने का प्रावधान है। 'मुझे भी इस सरकारी आदेश के बारे में मीडिया से ही पता चला। ऐसे ही फैसले तब भी लिए गए थे, जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे।' उन्होंने विवादित बयानों पर भी नाराजगी जताई और कहा कि कुछ लोग शाकाहारी लोगों को 'नपुंसक' कह रहे हैं, यह बकवास तुरंत बंद होनी चाहिए।'

डिप्टी सीएम अजित पवार की आपत्ति
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को इस तरह के आदेशों पर नाखुशी जताई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर ऐसे प्रतिबंध लगाना गलत है। 'बड़े शहरों में अलग-अलग जाति और धर्म के लोग रहते हैं। अगर कोई धार्मिक या भावनात्मक मुद्दा है, तो लोग एक दिन के लिए मान भी लेते हैं, जैसे आषाढ़ी एकादशी, महाशिवरात्रि या महावीर जयंती पर। लेकिन महाराष्ट्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर ऐसे आदेश देना उचित नहीं है।'

यह भी पढ़ें - Study: '82 फीसदी मामलों में कुत्तों का व्यवहार दोस्ताना या तटस्थ', सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बीच शोध में खुलासा

किन शहरों में जारी हुए आदेश?
कल्याण-डोंबिवली (ठाणे जिला), छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, मालेगांव (नासिक जिला) इन नगर निगमों ने 15 अगस्त को मांस की दुकानें और कसाईखाने बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ है।

क्या है पूरे विवाद की जड़?
1988 में राज्य सरकार ने एक सरकारी आदेश जारी किया था, जिसमें कुछ खास दिनों पर कसाईखाने बंद रखने की अनुमति दी गई थी। नगर निगम इस सरकारी आदेश के आधार पर या खुद के फैसले से ऐसे आदेश जारी कर सकते हैं। इस बार 15 अगस्त पर ऐसे आदेश आने से राजनीतिक और सामाजिक बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed