{"_id":"6a730d6985e2b6c11203e131","slug":"maharashtra-govt-official-daughter-assaulted-after-being-kidnapped-in-nagpur-police-officer-nephew-arrested-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नागपुर में सरकारी अधिकारी की बेटी का किडनैपिंग के बाद यौन उत्पीड़न, पुलिस अधिकारी का भतीजा अरेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नागपुर में सरकारी अधिकारी की बेटी का किडनैपिंग के बाद यौन उत्पीड़न, पुलिस अधिकारी का भतीजा अरेस्ट
Wed, 05 Aug 2026 03:46 PM IST
सुनील मेहरोत्रा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: सुनील मेहरोत्रा
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:46 PM IST
सार
आरोपी ने इंस्टाग्राम और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए पीड़ित लड़की से दोस्ती की थी। वह पिछले साल दो बार नागपुर आया था और ब्लैकमेल करने के मकसद से लड़की के परिवार के बारे में जानकारी जुटा रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपुर में पुलिस ने सोमवार देर रात 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय एक छात्रा को सुरक्षित बचा लिया है। छात्रा को नागपुर के दिघोरी इलाके में स्थित एक किराए के फ्लैट में 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा गया था। आरोप है कि लड़की के 19 वर्षीय इंस्टाग्राम फ्रेंड ने उसे बंधक बनाया, हथकड़ी लगाई, शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- निवेश धोखाधड़ी मामला: CBI की बड़ी कार्रवाई, UAE से भारत लाई गई वॉन्टेड भगोड़ी विशाखा राठौड़
पीड़िता एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की बेटी है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लड़की बिस्तर से बंधी हुई हालत में मिली। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे और चमड़े व धातु से बनी बेल्ट से कई निशान मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, रविवार से लेकर सोमवार देर रात तक चले इस बंधक कांड के दौरान पीड़िता को घिनौने यौन कृत्यों के लिए मजबूर किया गया और आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि 19 वर्षीय आरोपी ठाणे के एक डॉक्टर का बेटा है और महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का भतीजा है। उस पर हत्या के प्रयास और पॉक्सो कानून की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी नाम से अपनी पहचान बना रखी थी। उसने इंस्टाग्राम और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए पीड़ित लड़की से दोस्ती की थी। वह पिछले साल दो बार नागपुर आया था और ब्लैकमेल करने के मकसद से लड़की के परिवार के बारे में जानकारी जुटा रहा था। इसके बाद वह 1 अगस्त को दोबारा नागपुर पहुंचा था।
मामले का खुलासा तब शुरू हुआ जब लड़की 20 घंटे से अधिक समय तक अपने घर नहीं लौटी। इसके बाद उसके पिता ने नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। जांच अधिकारियों ने इंस्टाग्राम चैट और अन्य डिजिटल सुरागों को जोड़कर आरोपी के मुंबई से सटे ठाणे स्थित अड्रेस और उसकी मां के फोन नंबर का पता लगाया। नागपुर पुलिस ने तुरंत ठाणे पुलिस से संपर्क साधा और उनसे आरोपी की मां के जरिए उसे कॉल करवाने को कहा। जैसे ही कॉल कनेक्ट हुई, साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने आरोपी की लोकेशन नागपुर के दिघोरी में ट्रेस कर ली।
यह भी पढ़ें- Rahul- Rijiju Meet: रिजिजू ने राहुल से की मुलाकात, परिसीमन और FCRA बिल पर दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात?
इसी बीच आरोपी को खतरे का अहसास हो गया था, इसलिए उसने लड़की पर दबाव बनाया कि वह अपने माता-पिता को फोन करके कहे कि वह सुरक्षित है। लड़की के उस फोन कॉल से पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन को ट्रैक करने में काफी मदद मिली। इसके बाद अधिकारियों ने हुडकेश्वर के एक फ्लैट में खाना पहुंचाने जा रहे ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय का पीछा किया और सही फ्लैट तक पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लड़की को सकुशल छुड़ाया और तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।