{"_id":"69bf127f63a6e0b0d30a31a3","slug":"maharashtra-hindi-news-updates-mumbai-bmc-nagpur-pune-education-politics-crime-cm-fadnavis-gadkari-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Updates: चीन से आयात कर मंगाया प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी और ई-कचरा, DRI ने दो लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Updates: चीन से आयात कर मंगाया प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी और ई-कचरा, DRI ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर 11,060 प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी सेट और 9.25 करोड़ रुपये मूल्य के पुराने हार्ड डिस्क ड्राइव (एचडीडी) जब्त किए हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुंबई की दो फर्मों ने उचित अनुमति के बिना इन वस्तुओं का आयात किया था। इनके मालिक एक पिता-पुत्र की जोड़ी है और दोनों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों की एक टीम ने 2.50 करोड़ रुपये मूल्य के बाओफेंग बीएफ-888एस वॉकी-टॉकी और 6.75 करोड़ रुपये मूल्य की सेकंड-हैंड एचडीडी जब्त कीं। प्रतिबंधित सामान को 21 करोड़ रुपये मूल्य के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सामानों के बीच छिपाकर रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि चीन से भेजे गए आठ कंटेनरों से प्राप्त 30.25 करोड़ रुपये मूल्य की पूरी खेप को गलत घोषणा के आरोप में जब्त कर लिया गया।
दूरसंचार विभाग ने बाओफेंग बीएफ- 888एस वॉकी-टॉकी को प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि इनका उपयोग अनधिकृत संचार के लिए किया जा सकता है। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने की आशंका जताई गई है। इन उपकरणों के लिए विशिष्ट लाइसेंस की आवश्यकता होती है।
Trending Videos

महाराष्ट्र : डांस अकादमी की आड़ में मानव तस्करी, 5 गिरफ्तार...25 महिलाएं बचाई गईं
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पुलिस ने एक डांस अकादमी की आड़ में चल रहे देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। पिछले हफ्ते मोदनमिंब गांव स्थित स्वरांजलि कला केंद्र पर छापे मारकर 25 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मानव तस्करी के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन टेंभुर्णी पुलिस और एनजीओ हारमनी फाउंडेशन एनजीओ व एक्सोडस रोड इंडिया फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से चलाया। बचाई गई महिलाओं में पश्चिम बंगाल की एक महिला भी शामिल है, जिसे पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है। हारमनी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अब्राहम मथाई ने बताया कि जांच में स्वरांजलि कला केंद्र और स्वागत लॉज के माध्यम से विभिन्न राज्यों से महिलाओं की तस्करी कर उन्हें इस धंधे में धकेलने की बात सामने आई है। पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया।