{"_id":"69b7c6497fe8dc77a209f790","slug":"maharashtra-hindi-updates-16-march-mumbai-bmc-nagpur-pune-education-politics-crime-cm-fadnavis-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा शरद पवार गुट, सुप्रिया सुले ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा शरद पवार गुट, सुप्रिया सुले ने दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोमवार को एक बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। चुनाव आयोग ने रविवार को बारामती और राहुरी सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इन दोनों सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। बारामती सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन की वजह से खाली हुई है। वहीं राहुरी सीट भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले की मौत के बाद खाली हुई है। सुप्रिया सुले ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि वे अपनी भाभी सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी। राहुरी सीट को लेकर महाविकास अघाड़ी के दल अगले कुछ दिनों में चर्चा करके फैसला लेंगे।
Trending Videos
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि वे इन चुनावों को निर्विरोध कराने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर चुनाव की नौबत आई तो भाजपा इसके लिए तैयार है। आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार को हराया था। इसी साल 28 जनवरी को एक विमान हादसे में अजीत पवार की मौत हो गई थी। इसके बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री और एनसीपी का अध्यक्ष बनाया गया। सुप्रिया सुले ने अजीत पवार के विमान हादसे की पारदर्शी जांच की मांग भी की। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम एशिया के तनाव की वजह से बढ़ रहे एलपीजी संकट पर चिंता जताई। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद में चर्चा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X